पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू – झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के द्वारा केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल ,एवं रसोई गैस की कीमत में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में देश के अन्नदाता किसानों के साथ केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं सौतेले व्यवहार के विरोध में एवं देश में हर तरफ व्याप्त महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा डालटनगंज के कचहरी परिसर में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,,।
जनसभा के जिला प्रतिनिधि सह आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा ने कतरास के राज्य कर उपायुक्त अंचल कार्यालय में आरटीआई दाखिल करके अख्तर इंटरप्राइजेज एवं झारखण्ड इंटरप्राइजेज के जीएसटी में गड़बड़ी से संबंधित सूचनाएं मांगी है।
जानकारी हो कि आरटीआई कार्यकर्ता ने लगभग दो माह पूर्व अख्तर इंटरप्राइजेज एवं झारखंड इंटरप्राइजेज के खिलाफ जीएसटी में गड़बड़ी करने का शिकायत प्रमाण सहित राज्य कर उपायुक्त अंचल कार्यालय कतरास में किया था। शिकायत के बाद जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही होने पर इस संबंध में आरटीआई दाखिल किया गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त दोनों इंटरप्राइजेज का संचालक एक ही है। एवं उसे शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है। अधिकारियों के सह में ही वो सरकार को चुना लगा रहा है। अधिकारियों से मिली छूट के कारण ही वो अपने बनाये बिल में मनमाने तरीके से जीएसटी काटता है। सिन्हा ने कहा कि कार्रवाई न होने पर वे स्वयं ही इस मामले में कोर्ट की ओर रुख करेंगे।
Comments
Post a Comment