Skip to main content

जिला मत्स्य कार्यालय में लूट का खुला खेल, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने वित्त मंत्री से की शिकायत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 प्रेस को जारी डालटनगंज 5- 5-25 जिला मत्स्य कार्यालय में लुट का तांडव : सतीश कुमार ==================== झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी से मुलाकात कर जिला मत्सय कार्यालय में लुट का खुला खेल का भंडाफोड़ किया है।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि जिला मत्सय पदाधिकारी मो०कमरु जमा के नेतृत्व मे दलालों की टिम संवेदक बने हुए हैं। तमाम कर्मचारी भ्रष्टाचार के खेल में संलिप्त है। आवास का मामला हो, जाल बितरण समेत अन्य संशाधन बितरण का मामला हो, मत्सय बिज के बितरण का मामला हो। सब जगह दलाल फिट है, मच्छुआरो की लुट बदस्तूर जारी है। हाल मे एक मामला प्रकाश मेआया, नावाडीह रामगढ़ चैनपुर मे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सलोनी टोपनो को बतख पालन के लिये शेड का निर्माण के लिये काम मिला था। शेड निर्माण कर बतख पालने लगी, गरीब आदिवासी महिला कर्ज लेकर काम शुरु किया। मत्सय पदाधिकारी से जब अपनी पैसा लेने गई तो पता चला कि द...

झारखंड को आज 21 सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793 विज्ञापन
 झारखंड को आज 21  सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात,  मुख्यमंत्री  श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में  केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 7 सड़कों का उद्घाटन और  14 सड़कों का  शिलान्यास किया
 
 21 सड़क परियोजनाओं के तहत 539 किलोमीटर लम्बी  सड़कों का बिछ रहा जाल,  3550  करोड़ रूपए है लागत राशि

 ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में  केंद्रीय  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री वीके सिंह, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्रीगण, राज्य के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद एवं विधायक  उपस्थित रहे

  आज का दिन महत्वपूर्ण, राज्यवासियों को कई सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात

 पर्यावरण का ख्याल रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण को प्राथमिकता

 राज्य में सड़कों को बनाएंगे बेहतर, केंद्र सरकार सहयोग करे

अच्छी सड़कों से आर्थिक विकास के खुलेंगे नए द्वार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन  ऐतिहासिक है। राज्यवासियों को कई  सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है ।  बेहतर सड़कों के निर्माण से विकास कार्यों में तेजी आएगी। झारखंड में खनिज संपदाओं की ट्रांसपोर्टिंग  सड़क मार्ग से ज्यादा होती है। अतः यहां गुणवत्तापूर्ण सड़क होना आवश्यक है । उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में 3550 करोड़ रुपए की  लागत की कुल 539 किलोमीटर लम्बी 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

सड़क निर्माण कार्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही सरकार

मुख्यमंत्री  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में 205 करोड़ रुपए, 2018-19 में 169 करोड़ रुपए, 2019-20 में लगभग 500 करोड़ रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 675 करोड़ रुपये राज्य के सड़कों के विकास के निमित्त आवंटित किए गए । आज हम सड़क निर्माण कार्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक सड़क परियोजनाओं का डीपीआर केंद्र सरकार को प्रेषित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण तथा फॉरेस्टक्लीयरेंस के प्रति सजग है। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ सड़क निर्माण कार्य में एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।

 पांच कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाया जाए

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  से भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर-धनबाद, संबलपुर-रांची, वाराणसी-रांची , रांची-पारादीप  तथा बख्तियारपुर-ओरमांझी इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य और साहिबगंज स्थित गंगा नदी पर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी  लाने का आग्रह  किया । उन्होंने झारखंड से बंगाल, उड़ीसा एवं यूपी (बनारस) को हाई स्पीड कोरिडोर से जोड़ने की मांग भी की । मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण होने से राज्य को इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा।   

 सड़क निर्माण में झारखंड को मिले प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य एनएचएआई को दिया है । अतएव सड़क निर्माण कार्य में झारखंड जैसे पिछड़े राज्य पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

सड़क के किनारे वृक्षारोपण तथा एलिफेंट कॉरिडोर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री  ने अपने संबोधन में राज्य में एलिफेंट कॉरिडोर तथा नवनिर्मित सड़कों सहित अन्य सड़कों के किनारे वृक्षारोपण कार्य निश्चित रूप से किए जाने की बात कही।  उन्होंने कहा ने कहा कि राज्य में कई एलीफेंट कोरिडोर चिन्हित किए गए हैं। चिन्हित किए गए एलीफेंट कॉरिडोर का विशेष ख्याल रखते हुए हमें सड़क निर्माण कार्य में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।    मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्य में अंडरपास सिस्टम डेवलप किए जाने की भी बात कही।

राज्य सरकार के अपेक्षा अनुरूप होंगे सड़क निर्माण कार्य

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में सड़क निर्माण कार्य राज्य सरकार की इच्छा के अनुरूप ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतमाला योजना  के तहत बन रहे  इकोनामिक कॉरिडोर का  अगले वित्तीय वर्ष तक  पूरा कर लिया जाएगा । उन्होने
कहा कि झारखंड में अगले 3 वर्षो में एक लाख करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएंगे । श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि भू-अर्जन एवं वन प्रस्ताव की प्रक्रिया को तीव्रता से पूर्ण किया जाए।   
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द सभी सड़कों का डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित करें ताकि सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा सके।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार रखे।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में क्या रहा खास

झारखंड में एनएचएआई की देख-रेख में बनाई गयी 5 सड़क परियोजनाओं महुलिया-बहरागोड़ा-झारखंड/पं. बंगाल बार्डर, बरही-हजारीबाग खण्ड, कचहरी चौक से बिजुपाड़ा खंड, बिजुपाड़ा से कुडू खंड, पिस्का मोड़ से पलमा खंड के चौड़ीकरण जिसकी कुल लंबाई 217 किलोमीटर एवं लागत 2744 करोड़ रूपए है एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के 52 करोड़ की लागत से 2 सड़क परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण तथा 754 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इन सड़क परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

महुलिया-बहरागोड़ा-झारखंड/ पश्चिम बंगाल बार्डर : यह सड़क महुलिया से बहरागोड़ा तक एनएच 33 एवं बहरागोड़ा-झारखंड/ बंगाल बाॅर्डर तक एनएच-6 का अनुभाग है और इस खंड की कुल लंबाई 72 किलोमीटर है।   इसकी लागत 1116 करोड़ है।  इसके निमार्ण से झारखंड की उडी़सा एवं पश्चिम बंगाल से कनेक्टिविटी बढ़ी है ।

बरही हजारीबाग खंड : यह सड़क एनएच 33 का महत्वपूर्ण भाग है। इस खण्ड की कुल लंबाई 41 कि.मी. है। इसकी लागत 712 करोड़ है। इस खंड के निर्माण से पटना-रांची आर्थिक कोॅरिडोर को  मजबूती मिली है ।   

कचहरी चौक से बिजुपाड़ा खंड का चौड़ीकरण : यह सड़क एनएच 75 का अनुभाग है। इस खंड की कुल लंबाई 34 कि.मी. है।  इसकी लागत 385 करोड़ है।  

घाघरा से गुमला तक सड़क सुदृढ़ीकरण, एनएच 143ए (लम्बाई-27 कि.मी., लागत-24 करोड़ रुपए)।

हाटगम्हरिया से जैंतगढ़ तक सड़क सुदृढ़ीकरण एनएच 75 (लम्बाई- 27.56 कि.मी., लागत-27.90 करोड़ रुपए)।

इन सड़क पर परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

1. गोनिया से चन्दवा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, एनएच 99 (लम्बाई- 38 किमी, लागत-114 करोड़ रुपए)।

2. चन्दवा-टोरी पर आरओबी का निर्माण, एनएच 99 (लागत- 43 करोड़ रुपए)।

3. टावर चौक दुमका से बासुकीनाथ मार्ग का चौड़ीकरण एनएच 114ए (लम्बाई-22 किमी, लागत-148 करोड़ रुपए)।

4.  छिन्दानाला पर पुल का निर्माण एनएच 23 पर (लागत-5 करोड़ रुपए)।

5. कोलेबेरा से सिमडेगा तक सड़क सुदृढ़ीकरण, एनएच 23 (लम्बाई-36 किमी, लागत-38 करोड़ रुपए)।

6. सिमडेगा से बाँसजोर तक का सुदृढ़ीकरण एनएच 23 (लम्बाई-39 किमी, लागत-39 करोड़ रुपए)।

7. सराय पानी झरना नाला पर पुल का निर्माण, एनएच 23 (लागत-2 करोड़ रुपए)।

8.  गोसाईडीह-बिहार-झारखण्ड सीमा से जोरी का सुदृढ़ीकरण एनएच  99 (लम्बाई-19 किमी, लागत-50 करोड़ रुपए)।

9.  सिंघानी चैक से बनादाग सड़क सुदृढ़ीकरण एनएच 100 (लम्बाई- 15 किमी, लागत- 22 करोड़ रुपए)।

10. हतबन्धा, ललमटिया से गोड्डा का सुदृढ़ीकरण एनएच 133 (लम्बाई-37 किमी, लागत-35 करोड़  रुपए)।

11. अन्नराज घाटी में सुरक्षा एवं ट्रैफिक सुधार उपाय एनएच 343 (लागत-16 करोड़ रुपए)।

12.  उसरी पुल एवं बराकर पुल का पुनर्वास/मरम्मत एनएच 114ए एवं 419 (लागत-3 करोड़ रुपए)।

13. उसरी पुल एवं बराकर पुल का पुनर्वास/मरम्मत एनएच 114ए एवं 419 (लागत-3 करोड़ रुपए)।

14.  मुर्गातल से बैंक मोड़ धनबाद का सुदृढ़ीकरण एनएच 218 (लम्बाई-44 किमी, लागत-85 करोड़ रुपए)।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के मंत्रीगण, राज्य के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद एवं विधायक सहित मुख्यमंत्री आवास से राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, एनएचएआई के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

झारखंड ने नक्सलियों का तांडव: मुंशी को गोली मारी और गाड़ियों में लगायी आग

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे आपरेशंस से नक्सली बौखला गये हैं। बौखलाये नक्सलियों ने एक कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने लोहरदगा जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव में जमकर तांडव मचाया। एक व्यक्ति को जहां गोली मार दी, तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी दो गाड़ियों में आग लगा दी, वहीं सड़क निर्माण कार्य के मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची. एसपी कुमार गौरव ने इस घटना की पुष्टि की है। दरअसल लातेहार जिले में नक्सलियों के कमजोर होने के बाद से नक्सली छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते थे। काफी वक्त के बाद नक्सलियों ने इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें वाहनों को जलाने के साथ-साथ एक व्यक्ति को गोली भी मार दी। संभावना जताई जा रही है कि अपने समाप्त हो रहे वर्चस्व को कायम रखने के लिए नक्सलियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पु...

डॉक्टर ने इलाज कराने पहुंची नाबालिग से की छेड़खानी, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा,हिरासत में आरोपी

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 रामगढ़ जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। इलाज कराने गई नाबालिग के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना की जानकारी आग की तरह फैली और गुस्साए लोगों ने डॉक्टर को पीट दिया। क्या है मामला डॉक्टर जो लोगों की जान बचाते हैं, परंतु जब डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो इलाज कराने मरीज कहां जाएं। दरअसल, एक डॉक्टर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. घटना पतरातू ब्लॉक मोड़ स्थित शिर्डी विनायक डेंटल क्लीनिक में हुई है, जहां डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर चंचल सरकार पर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की दांत का इलाज कराने के लिए डेंटल क्लीनिक गई हुई थी, जहां डॉक्टर द्वारा लड़की के साथ जोर जबरदस्ती किया गया. इसी को लेकर पीड़िता ने छेड़खानी करने का आरोप डॉक्टर पर लगाया है.घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए लोगों ने डॉक्टर चंचल सरकार की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल चिकित्सक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक इ...

चलती कार बीच सड़क पर धू धू कर जली, ड्राइवर जिंदा जला

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। चलती कर में भीषण आग लग गई, इस घटना में कार के अंदर बैठे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया पार्क के करीब की है। जानकारी के मुताबिक कार के अंदर गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग भयावह स्थिति में पहुंच गई। ड्राइवर की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक कार चालक कदमा मरीन ड्राइव की ओर जा रहा था। इसी दौरान कर में भीषण आग लग गई। आगजनी इतनी भयावह थी कि ड्राइवर को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इधर मॉर्निंग वॉक करने और ड्यूटी जाने वाले लोग तमाशबीन होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। इसी बीच कदमा थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम को खबर दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती, तब तक आग में कर जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। शव की पहचान नहीं हो सकी है। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI

पलामू: 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत समेत TSPC दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, जंगल में भागे उग्रवादी

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित इलाको मे लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के जोनल कमांडर 1 शशिकांत दस लाख के इनामी एवं उसके दस्ता सदस्य 2 नगीना, 3. गौतम 4. मुखदेव एवं अन्य तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम सिंजो, महअरी के जंगल मे कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पलामू के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमे थाना प्रभारी तरहसी पु०अ०नि० निरज कुमार थाना प्रभारी पांकी पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी मनातू पु०अ०नि० निर्मल उरांव, स०अ०नि० अमलेश कुमार तरहसी थाना, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। जैसे ही गठित पुलिस पार्टी सिंजो, महुजरी के जंगल में पहुंची तो सामने से उग्रवादियों के द्वारा गोलिबारी शुरू कर दिया गया। पुलिस के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए बोलने के बावजुद भी उग्रवादियों के द्वारा प...

रांची में 12 साल की नाबालिक के साथ दो दरिंदों ने 6 घंटे तक किया रेप

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 रांची : रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई हेहल मार्ग से 12 साल की बच्ची किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ मारपीट भी की गई और उसका साथ रेप करते हुए वीडियो भी बनाया गया। घटना 16 अप्रैल की है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने रातू थाना में दो आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। रातू पुलिस इसकी जांच कर रही है। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि बच्ची अपनी भाभी के साथ शादी समारोह में आयी थी। खाना खाने के बाद उसकी भाभी घर चली गई। लेकिन बच्ची वहीं दोस्तों के साथ डांस करने लगी। रात 11 बजे वह अकेली घर जा रही थी इसी दौरान रातू थाना क्षेत्र के ही जामुनटोली निवासी सागर उरांव व दीपक उरांव ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया। फिर दोनों युवक बच्ची को गांव के किनारे वीरान पड़े एस्बेस्टस मकान में ले गये। उसके बाद मारपीट की। सागर ने लड़की के साथ रेप किया। वहीं, दीपक ने वीडियो बनाया। साथ ही किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI

सीमा हैदर पर हमला: घर में घुसकर जानलेवा हमला, गला दबाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 सीमा हैदर पर जानलेवा हमला हुआ है, एक युवक ने घर में घुसकर सीमा हैदर का गला दबाने की कोशिश की है। पड़ोसियों की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा गांव की है। जहां पिछले कई महीनो से पाकिस्तान की सीमा हैदर रहती है।सीमा हैदर ने भारत के रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी रचाई थी। शनिवार 3 अप्रैल को गुजरात के रहने वाले तेजस झानी नाम के एक व्यक्ति ने सीमा पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक युवक सीमा के घर में घुसा और फिर उस पर हमला किया। युवक ने पहले घर के दरवाजे पर लात मारी और फिर अंदर घुसने की सीमा हैदर का गला दबाने लगा। सीमा के चीखने पर कुछ लोग इक्ट्ठा हुए और फिर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। जिस शख्स ने हमला किया उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आपको बता दें कि साल 2023 में पाकिस्तान से सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उनका दावा था कि पबजी खेलते हुए नोएडा के रहने वाले सचिन के साथ उन...

जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही तीन जवान की हुई मौत, गाड़ी के उड़ गये परखच्चे

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 जवानों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। तीन जवान शहीद हो गये हैं। ये घटना उस वक्त घटी, जब सेना के जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले (Ramban Accident) में हुई इस घटना में तीन जवानों की मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान में जुट गयी। इस घटना में तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है और उनके शवों को खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। गाड़ी का पूरी तरह से परखच्चा उड़ ...

रेप और मर्डर के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 14 वर्षीय भतीजी के रेप और मर्डर के आरोपी ने दुमका सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर जान दे दी.मृतक का नाम पवन राय है जिसे 14 वर्षीीय नाबालिग भतीजी के रेप और मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया था जहां आज कैदियों ने उसे बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया। मसलिया थानाक्षेत्र के शिकारपुर के रहने वाले पवन राय पर आरोप था कि उसने 16 अप्रैल को देर शाम शौच के लिए खेतों में गई 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी का रेप किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।अगले दिन पुलिस ने पीड़िता का शव बरामद किया था। पुलिस ने 27 अप्रैल को पवन राय को गिरफ्तार किया था, बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल से आरोपी ने भोजन-पानी छोड़ दिया था। आरोपी पवन राय ने खाना-पीना छोड़ दिया था गौरतलब है कि जब जेल प्रशासन को पवन राय के भोजन-पानी छोड़ देने की खबर मिली तो उसे समझाया। 30 अप्रैल से पवन ने खाना शुरू कर दिया था, आज वह नहाने के लिए बाथरूम में गया, आशंका है कि बाथरूम मे...

सड़क हादसे में बाइकसवार 2 युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्यमार्ग पर मुड़खुड़ गांव के पास बुधवार देर रात 2 मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर होने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में 4 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चेटे गांव के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रामगढ़ के सरहुआ गांव जा रहे थे जबकि काचन गांव के दोनों युवक रमकंडा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान मुड़खुड़ गांव के पास दोनों बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण की मदद से इन घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया. रमकंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रंका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से फिर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्फपताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही रमकंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए घायलों ...

पासपोर्ट मामलों में 99% निष्पादन पर पलामू पुलिस सम्मानित, राज्य स्तर पर मिली सराहना

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक – 4 मई 2025* ====================== *पासपोर्ट मामलों के 99% निष्पादन हेतु पलामू पुलिस की प्रशंसा, पुलिस अधीक्षक महोदया ने पासपोर्ट शाखा को किया सम्मानित* पलामू जिले की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य में पासपोर्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में पलामू का नाम शामिल किया गया, जहाँ 99% मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पासपोर्ट शाखा और उसमें कार्यरत कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की पुलिस टीम के कुशल कार्य, समर्पण और पारदर्शिता का प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि “यह उपलब्धि पलामू पुलिस के लिए गर्व की बात है। पासपोर्ट मामलों में त्वरित कार्रवाई और नागरिकों को समयबद्ध सेवा देना हमारी प्राथमिकता रही है और पासपोर्ट शाखा ने इस दि...