पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *मेदिनीनगर।* योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है, लचीलापन और ताकत बढ़ाता है और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाता है। संत मरियम स्कूल ने नई पहल की शुरुआत करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन करेगा, ताकि समाज इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सके। उक्त बातें संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कही। आगे उन्होंने कहा कि संत मरियम आवासीय विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन जिले के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राजीव शरण जी के सानिध्य में योगाभ्यास करते हैं। साथ-ही-साथ, उन्हें इस तरह से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे शिविर में योग का प्रशिक्षण देकर समाज को लाभान्वित कर सकें। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
पलामू - महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित इलाको मे लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के जोनल कमांडर 1 शशिकांत दस लाख के इनामी एवं उसके दस्ता सदस्य 2 नगीना, 3. गौतम 4. मुखदेव एवं अन्य तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम सिंजो, महअरी के जंगल मे कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पलामू के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमे थाना प्रभारी तरहसी पु०अ०नि० निरज कुमार थाना प्रभारी पांकी पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी मनातू पु०अ०नि० निर्मल उरांव, स०अ०नि० अमलेश कुमार तरहसी थाना, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। जैसे ही गठित पुलिस पार्टी सिंजो, महुजरी के जंगल में पहुंची तो सामने से उग्रवादियों के द्वारा गोलिबारी शुरू कर दिया गया। पुलिस के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए बोलने के बावजुद भी उग्रवादियों के द्वारा पुलिस को लक्षित कर गोलीबारी किया जाने लगा। जवाब में पुलिस के द्वारा भी जवाबी फायरिंग किया गया। पुलिस के कार्रवाई को देखते हुए सभी उग्रवादी घने जंगल पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग गये। पुलिस के द्वारा पुरे एरिया को सर्च किया गया जिसमे दैनिक उपयोग में खाने का सामान, मेडिकल से संबंधित समान, दो प्लास्टि का चटाई, दो पतला कम्बल, दैनिक उपयोग का समान, तीन पीस पानी का जारकिन, गोली का खोखा पाया गया। आसपास के इलाके सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जप्त सामान
1. दैनिक उपयोग में खाने का सामान,
2. मेडिकल से संबंधित समान,
3. दो प्लास्टिक का चटाई,
4. दो पतला कम्बल,
5. दैनिक उपयोग का समान,
8. तीन पीस पानी का जारकिन,
7. गोली का खोखा
*शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम*
1. अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राकेश कुमार सिंह
2. थाना प्रभारी तरहसी पु०अ०नि० निरज कुमार,
3. थाना प्रभारी पांकी पु०अ०नि० राजेश रंजन,
4. थाना प्रभारी मनातू पु०अ०नि० निर्मल उरांव,
5. स०अ०नि० अमलेश कुमार तरहसी थाना
6. तकनीकी शाखा
7. सशस्त्र बल
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment