पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *मेदिनीनगर।* योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है, लचीलापन और ताकत बढ़ाता है और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाता है। संत मरियम स्कूल ने नई पहल की शुरुआत करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन करेगा, ताकि समाज इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सके। उक्त बातें संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कही। आगे उन्होंने कहा कि संत मरियम आवासीय विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन जिले के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राजीव शरण जी के सानिध्य में योगाभ्यास करते हैं। साथ-ही-साथ, उन्हें इस तरह से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे शिविर में योग का प्रशिक्षण देकर समाज को लाभान्वित कर सकें। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू: चाकू की नोक पर मोबाइल, नगदी और कार की चाबी लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
पलामू - वादी विकास कुमार राम द्वारा पांकी थाना में दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर पांकी थाना कांड सं0 - 51/2025, दिनांक - 25/04/2025, धारा - 309(4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS-2023) के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी के अनुसार, वादी से दो मोबाइल फोन (टेकनो एवं रेडमी कंपनी के स्मार्टफोन), ₹7000 नगद एवं स्विफ्ट डिजायर कार की चाबी को डरा-धमका कर व चाकू दिखाकर लूट लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मेदिनीनगर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया। कांड के अनुसंधान क्रम में छापामारी दल द्वारा सतत प्रयास कर 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं निम्नलिखित बरामदगी की गई:
*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*
1. मो. शमशाद अंसारी (उम्र 25 वर्ष) पिता – मो. सदिक अंसारी, ग्राम – जोल्हाबीघा, थाना – पांकी, जिला – पलामू
*अपराधिक इतिहास:*
* पांकी थाना कांड सं. 145/2020 – धारा 364(A)/302/201/120(B) भा.दं.वि. एवं 25(1-b)a/35 आर्म्स एक्ट
* पिपराटाड़ थाना कांड सं. 13/2023 – धारा 392 भा.दं.वि.
* पिपराटाड़ थाना कांड सं. 14/2023 – धारा 399/402/414 भा.दं.वि. एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट
2. मो. हुसैन आलम उर्फ सोनम आलम (उम्र 22 वर्ष) पिता – अली मोहम्मद मियां, ग्राम – गड़गांव, थाना – पिपराटाड़, जिला – पलामू
3. मो. इमाम आलम उर्फ कारु (उम्र 24 वर्ष) पिता – मो. कलाम मियां, ग्राम – गड़गांव, थाना – पिपराटाड़, जिला – पलामू
*बरामदगी विवरण:*
1. लूटे गए दो स्मार्टफोन (टेकनो एवं रेडमी कंपनी)
2. ₹800 नगद
3. स्विफ्ट डिजायर कार की चाबी
4. एक फोल्डेड चाकू
*छापामारी दल:*
1. पू.नि. पूनम टोपो – पांकी अंचल
2. पू.अ.नि. श्री राजेश रंजन – थाना प्रभारी, पांकी
3. पू.अ.नि. संतोष गिरि – पांकी थाना
4. पू.अ.नि. श्याम भगत – पांकी थाना
5. स.अ.नि. सुरेन्द्र राम-2 – पांकी थाना
6. पांकी थाना रिजर्व गार्ड एवं QRT के सशस्त्र बल
पलामू पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें। आपकी सुरक्षा के लिए पलामू पुलिस कटिबद्ध है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment