Skip to main content
पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड  दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर  +917979886793 भाई वीरेन्द्र को तो आप लग

जल्द निगम आपकी मुट्ठी में होगा.. महापौर

पलामू समाचार केंद्र 
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू 
दीपक तिवारी 
+917979886793
सफाई और पानी पर होगी बृहद चर्चा।

रोड और नाली का निर्माण होगा प्रारंभ ।

आज अपने आवासीय कार्यालय में बात करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने बताया एक सप्ताह के अंदर शहर की सफाई एवं पानी पर एक विशेष बैठक माननीय उप महापौर , माननीय पार्षदगण एवं संबंधित पदाधिकारीयो के साथ की जाएगी ताकि पीने के पानी और सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके । महापौर ने कहा सफाई एवं वोटर ब्लॉकेज को देखते हुए कुछ जनहित में नालियों के ऊपर एंक्रोचमेंट एवं वाटर ब्लॉकेज पर कड़े फैसले लेने होंगे तो भी लिए जाएंगे ।
महापौर ने कहा गत 3 वर्षों में निगम के कार्य प्रणाली में कई चीजों में सुधार की आवश्यकता है जिसमें माह दो माह लग सकता लेकिन व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी । मैं प्रयास कर रही हूं निगम को स्मार्ट निगम की ओर ले जाए हमारे निगम का भी रेटिंग हो इस और मैं प्रयास करना शुरू कर दी हूं इसी कड़ी में मेरा प्रयास है निगम आपके स्मार्ट मोबाइल के जरिए निगम की हर समस्या और समाधान आपकी मुट्ठी में हो । में बड़े शहरों की तर्ज पर ऐप्स डेवलप करवाने की पहल कर रही जहां आप अपनी समस्या को रजिस्टर्ड कर सकते और निगम के लोग टाइम फ्रेम में समाधान कर एप्स के माध्यम से आपको वापस सूचना देंगे । आप इस एप्स के माध्यम से सफाई, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,पानी की शिकायत, होल्डिंग टैक्स, कमर्शियल टैक्स, मोहल्ले में लावारिस कुतो की शिकायत , लावारिस गाय की शिकायत, मोहल्ले में पड़े कूड़े, डोर टू डोर न आने की शिकायत के अलावे अच्छे सुझाव भी दे सकेंगे । आपकी शिकायत और समाधान संबंधित वार्ड के माननीय पार्षद से लेकर पदाधिकारी तक अपने मोबाइल में देख कर टाइम फ्रेम में समाधान का पहल करेंगे साथी मैं स्वयं इसका मॉनिटरिंग करूंगी की किस कर्मी के क्षेत्र में ज्यादा समस्या क्रिएट हो रहा उस पर एक्शन लिया जाएगा । महापौर ने बताया जल्द ट्रैफिक और पार्किंग पर जनचौपाल लगाने जा रही जिसमें शहर के सामाजिक संस्थाओं के अलावे बुद्धिजीवी वर्ग के लोग अपनी राय देंगे और हमारी टीम उस पर कार्य करेगी । महापौर ने कहा इन दिनों शहर में सबसे ज्यादा शिकायत आवास निर्माण पर निगम कर्मियों द्वारा पैसा वसूलने की आ रही है जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा और इसका समाधान निकाला जाएगा l महापौर ने कहा वार्ड समिति का गठन गठन होते ही रोड और नाली का निर्वाण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

स्वीकृत योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य करते हुए उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यदि कार्य प्रभावित हुआ है तो अब उसमें तेजी लाएं तथा योजनाओं को पूर्ण करने की बात कही। इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विभागों,भवन प्रमंडल,भूमि संरक्षण, कृषि विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को 15 जून 2021 को संपन्न जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) पलामू की बैठक में उठाए गये बिदुओं पर भी कार्य करने की ...

24 साल की बेटी ने 50 साल के पिता से कर ली शादी

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793   पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। इस रिश्ते की एक गरिमा होती है। बेटियां पिता से निस्वार्थ प्यार तो करती हैं, लेकिन वे एक दायरे में भी रहती हैं। उन्हें एहसाह होता है कि पिता के सामने किस तरह पेश आना है, उनसे कितनी नजदीकी रखनी और उन्हें क्या बताना है और क्या नहीं। 50 साल के पिता से शादी कर ली हालांकि, एक लड़की ने इन सारी गरिमाओं को ताक पर रखकर पिता से ही शादी कर ली। कथित तौर पर 24 साल की बेटी ने अपने 50 साल के पिता से शादी कर ली। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान के साथ ही असहज भी हो रहे हैं। वायरल वीडियो में लड़की लाल रंग की साड़ी और सिंदूर भरी हुई मांग में दिखाई दे रही है। उसके बगल में उसके पिता भी खड़े हैं। दोनों का गठबंधन हो रखा है। वीडियो में लड़की ये कहते हुए सुनी जा सकती है कि उसने अपने पिता से शादी कर ली। लड़की कह रही है, “ये मेरे पापा हैं। हमने दुनिया को दिखा दिया कि हां हम शादी करके खुश हैं। कोई हमारा स...

सुंदर नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सुंदर नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। दुर्घटना तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुई। हादसा मां तारा स्वीट हाउस के पास जादूगोड़ा रोड पर हुआ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे कौड़िया पंचायत, बागवानी एवं मनरेगा योजनाओं का किया जांच

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर आज सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. अजफर हसनैन सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के गणके एवं जोरकट गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किए गए बागवानी एवं मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यों  का निरीक्षण किया।  प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत टीसीबी निर्माण, मेड़बंदी आदि की जांच की। उन्होंने बागवानी में समय पर काम पूरा नहीं होने एवं मनरेगा कार्यो की धीमी प्रगति पर रोजगार सेवक को चेतावनी दी। साथ ही कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों को भी समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसान एवं स्थानीय लोगों को ही लाभ होना है। इसलिए इसमें शिथिलता नहीं बरतें, बल्कि रूचि के साथ तेजी से कार्य करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बागवानी परिसर में वैकल्पिक खेती के लिए भी किसानों को जागरूक किया। मौके पर बीपीओ नीति सिन्हा, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, जेई अंकेश कुमार एवं समाजसेवी प्रेम प्...

घुमाने के बहाने ले जाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत — परिजनों ने दो पर हत्या का आरोप.

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | मेदिनीनगर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कौड़ियां गांव निवासी किशुन राम के पुत्र मंटू कुमार को शुक्रवार दोपहर गांव के ही दो युवक कथित रूप से घुमाने के बहाने चैनपुर के नेउरा इलाके में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मंटू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों बॉबी और बबलू पाल पर घुमाने के बहाने ले जाकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पलामू से अपहृत डॉक्टर बरामद, दो करोड़ की मांगी गई थी फिरौती

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू: जिले के हुसैनाबाद से अपहृत डॉक्टर को बरामद कर लिया गया है. डॉक्टर से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है जबकि तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष डॉक्टर ने कई खुलासे किए हैं और अपहरण की एक नई कहानी निकलकर सामने आई है. दरअसल पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव से सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ रहमान का अपहरण कर लिया था। हालांकि, अपहरण के बाद फिरौती की मांग नहीं की गई थी. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने रोड को भी जाम किया था. पुलिस ने पूरे मामले में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई इलाके में सर्च अभियान चला रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, इसके बाद डॉक्टर को मुक्त करवाया जा सका है। डॉक्टर से पलामू पुलिस की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है और अपहरण के कारणों का पता लग रही है. मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर रहमान से पुलिस को कई जानकारी ...

नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र।।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू* - *नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र।।* नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे *कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी* ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि नगर निगम मेदिनीनगर *आबादी के साथ क्षेत्रफल में भी काफी बड़ा हैं,* और आम सम्मानित जनता को कुछ न कुछ कार्य हेतु *नगर निगम मेदिनीनगर कार्यालय* जाना पड़ता हैं *जिसमें, होल्डींग टैक्स, वाटर टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, निविदा, सैरात, लाईट विधि व्यवस्था, साफ- सफाई सहित कई कार्य नगर निगम कि दिनचर्या में शामिल हैं* पर अभी नगर आयुक्त नगर निगम मेदिनीनगर में नही रहने के कारण सम्मानित जनता सहित आम नागरिको को जो *मूल भूत सुविधा मिलती है* उसमे काफी बाधा आ र...

झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने इस मामले में डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय समेत 24 लोगो को भेजा कानूनी नोटिस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची:  झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के नाम कांके के चामा मौजा की करीब 50 डिसमिल गैर मजरुआ जमीन म्यूटेशन मामले में कार्रवाई तेज हो गयी है. रांची के अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार की कोर्ट ने पूनम पांडेय सहित 24 लोगो को नोटिस जारी कर जमीन पर अपना दावा पेश करने को कहा है. सभी से कहा गया है कि चार फरवरी को सुबह 11.30 बजे अपर समाहर्ता कोर्ट में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखें. चार फरवरी को पक्ष रखने के लिए हाजिर नहीं हुए तो ये समझा जायेगा कि इस संबंध में किसी को कुछ नहीं कहना है. इसके बाद कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी. पिछली तारीख को हाजिर हुए थे महज 6 लोग : कांके के चामा मौजा में गैर-मजरुआ जमीन का हस्तांतरण करने का आरोप 28 लोगो पर है. बीते 19 जनवरी को संबंधित लोगो को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा गया था. लेकिन, मात्र 6 लोगो ने ही उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा. अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने कहा कि इसके बाद आखिरी बार नोटिस कर पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए ...