पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू- पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना अंतर्गत पौलपोल अवस्थित सोनपुरवा में एक एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) से आगामी दूर्गा पूजा के लिए अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक दल का गठन किया। उक्त दल जब सोनपुरवा पहुँचा तो देखा की एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) ब्लू रंग का गाडी जिसका पंजियन संख्या JH09 B 8094 है पुलिस जीप को देखकर गाडी भगाने लगा जिसे पीछा कर उक्त गाडी को रूकने का ईशारा किया परंतु उक्त गाडी तेजी से भागने लगा जिसे घेरकर रोड पर पकड लिया गया एवं चालक को घेरे रखा। तलाशी नियमो का पालन करते हुए उक्त गाड़ी को चेक किया तो उक्त गाड़ी में 25 पेटी ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY Special Reserve का विदेशी शराब पाया गया। इस संबंध मे पकड़े गये व्यक्ति से कागजात का माँग किया तो न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। ऐसी परिस्थिति मे उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
सतबरवा थाना अंतर्गत हुर्मूर् औरँगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी। घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु नवजीवन अस्पताल, तुम्बगरा में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों ने बेहतर इलाज प्रदान किया, जिसके लिए पुलिस द्वारा अस्पताल प्रशासन एवं प्रबंधक की सराहना की गई। महिला के इलाज का समस्त खर्च पुलिस द्वारा वहन किया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद दो दिन पश्चात महिला को होश आने पर उनके बयान के आधार पर सतबरवा थाना कांड संख्या 94/25, दिनांक 12/09/25, धारा 109(1) BNS एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इलाज के दौरान स्वास्थ्य में सुधार होने पर महिला ने अपना नाम जूली कुमारी, पति- बबलू सोनार, सा० बागमरा, देवघर बताया। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि उसे काम दिलाने के बहाने ट्रेन द्वारा यहाँ लाया गया था, किंतु वह कहाँ से और कैसे पहुँची इसकी स्पष्ट जानकारी उसे नहीं है।
इसके उपरांत दिनांक 24/09/2025 को सतबरवा थाना के पदाधिकारी एवं महिला आरक्षी द्वारा उक्त महिला को सुरक्षित उसके गृह जनपद ले जाने हेतु कार्यवाही की गई। दिनांक 25/09/2025 को पुलिस टीम महिला को लेकर देवघर बागमरा पहुँची, जहाँ जानकारी मिली कि वहाँ उनका ममाघर है तथा उनका स्थायी घर जमुई जिला, बिहार में स्थित है। तत्पश्चात महिला को उसके मामा की उपस्थिति में जमुई जिला ले जाकर गरही थाना पुलिस के सहयोग से उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं जन-सेवा के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। घायल महिला को पहचान दिलाने, उसका सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने तथा सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाने में सतबरवा थाना पुलिस एवं महिला आरक्षियों की भूमिका प्रशंसनीय रही।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment