पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू- पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना अंतर्गत पौलपोल अवस्थित सोनपुरवा में एक एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) से आगामी दूर्गा पूजा के लिए अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक दल का गठन किया। उक्त दल जब सोनपुरवा पहुँचा तो देखा की एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) ब्लू रंग का गाडी जिसका पंजियन संख्या JH09 B 8094 है पुलिस जीप को देखकर गाडी भगाने लगा जिसे पीछा कर उक्त गाडी को रूकने का ईशारा किया परंतु उक्त गाडी तेजी से भागने लगा जिसे घेरकर रोड पर पकड लिया गया एवं चालक को घेरे रखा। तलाशी नियमो का पालन करते हुए उक्त गाड़ी को चेक किया तो उक्त गाड़ी में 25 पेटी ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY Special Reserve का विदेशी शराब पाया गया। इस संबंध मे पकड़े गये व्यक्ति से कागजात का माँग किया तो न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। ऐसी परिस्थिति मे उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
दिलीप तिवारी को सचिव, कृष्ण कन्हैया दुबे बने कोषाध्यक्ष, कौड़िया मंदिर को नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौंपा 51000 रूपये का दान।
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति ने पूर्व जिलाध्यक्ष विकास दुबे के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पलामू जिला की कमान मनीष ओझा को सौंप दी। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष ओझा की अनुशंसा पर दिलीप तिवारी को सचिव एवं कृष्ण कन्हैया दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान कर दी गई। साथ ही एक माह के अंदर संपूर्ण कार्यसमिति गठित कर प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित नियुक्ति पत्र जारी कर प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय ने आशा जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज, धर्म एवं संगठन के हित में अतुलनीय योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित रांची रोड अवस्थित प्रदेश कार्यालय में नवरात्र के प्रथम दिवस को प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला ने माला, अंगवस्त्र एवं पगड़ी बांध कर पलामू जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की मंगलकामना दी। इस दौरान सार्वजनिक शिव मंदिर समिति, कौड़िया को एक्यावन हजार रुपए सहयोग राशि प्रदान किए गये। मौके पर प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी ने परिवर्तन को उर्जा का संचार बताते हुए संगठन में नये किर्तिमान स्थापित करने का आशीष प्रदान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा अति व्यस्तता की वजह से सक्रिय भूमिका निभाने में असमर्थता जताने पर नये जिलाध्यक्ष का चयन किया गया। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के इतिहास में विकास दुबे का नेतृत्व एक अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने की, वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी ने किया। मौके पर सनातन धर्म सभा की केंद्रीय टीम, अध्यक्ष अजीत तिवारी, युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदीप दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रवक्ता संजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी अवधेश शुक्ला, महिला वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुधा पाण्डेय, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण पाठक, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज ज्वाला, राजेन्द्र पाण्डेय, सतीश तिवारी, दिनेश तिवारी, अमित पाण्डेय, परितोष पाण्डेय, विक्रांत त्रिपाठी, मुन्ना पाण्डेय, रजनीकांत तिवारी चंदन, नीरज दुबे, रिंकू तिवारी, उत्तम तिवारी, अंकित उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर पाण्डेय समेत दर्जनों युवा वाहक मौजूद रहे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment