पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत में यंग जागृति संघ द्वारा महासप्तमी पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक रंजन तिवारी उर्फ टुटु तिवारी शामिल थे। यंग जागृति संघ ने अतिथियों को बुके, फुल माला, गमछा व तलवार देकर भव्य स्वागत किया। श्री तिवारी ने श्रद्धालुओं को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, पूर्व मुखिया कौड़िया सरिता देवी, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, मुख्य संरक्षक अजय चौधरी,अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा, पंसस अजीत सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, अनिल विश्वकर्मा, हृदया सिंह, अनुप सिंह, सुमन सिंह मलवा, विनित तिवारी, रविंद्र सिंह, उपाध्या सिंह, दीपक रजक, मुकेश पांडेय समेत कई लोग शामिल थे। इधर कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकल कर मार्गों का भर्मण कर कोयल नदी तट तेलियाबांध पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुन: वापस आकर पूजा पं...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत में यंग जागृति संघ द्वारा महासप्तमी पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक रंजन तिवारी उर्फ टुटु तिवारी शामिल थे। यंग जागृति संघ ने अतिथियों को बुके, फुल माला, गमछा व तलवार देकर भव्य स्वागत किया। श्री तिवारी ने श्रद्धालुओं को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, पूर्व मुखिया कौड़िया सरिता देवी, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, मुख्य संरक्षक अजय चौधरी,अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा, पंसस अजीत सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, अनिल विश्वकर्मा, हृदया सिंह, अनुप सिंह, सुमन सिंह मलवा, विनित तिवारी, रविंद्र सिंह, उपाध्या सिंह, दीपक रजक, मुकेश पांडेय समेत कई लोग शामिल थे। इधर कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकल कर मार्गों का भर्मण कर कोयल नदी तट तेलियाबांध पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुन: वापस आकर पूजा पंडाल में कलश स्थापित किया। मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक रंजन तिवारी ने कहा कि कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़ से लगता है कि धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख, समृद्धि व शांति आती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गे की आराधना से मनोवांक्षित फल मिलता है। साथ ही मनोकामना पूरा होता है। नवरात्र में मां दुर्गे अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। इस मौके पर गोल्टू सिंह, गुड्डू पाल, हरि ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल थे।
Comments
Post a Comment