पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 गुमला से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव में छह युवकों ने मिलकर एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फिर उन्हें जब अहसास हुआ कि लड़की मर गई है तो झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। दुष्कर्म के बाद पीड़िता जब बेहोश हो गयी, तो उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया और वहां से फरार हो गये।(Gumla Gang Rape) आरोपियों के खिलाफ पीड़ित के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके बाद सुरसांग पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगेसिया, विमल कुमार और संजू राम और सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी अर्पण रोशन सोरेंग, दिनेश तिर्की उर्फ नितिन और अमरदीप कुल्लू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुरसांग के एक गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में नाबालिग शादी में भाग लेने गयी थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल चार लड़क...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793चेन्नई में 13 साल की नाबालिग संग दरिंदगी की घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। बच्ची संग 12 लोगों ने कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां मालूम चला कि वो गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी 12 लोगों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 6 नाबालिग भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर यह भी खुलासा हुआ है कि बच्ची की मां उसके साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में जानती थी। फिर भी चुप रही। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता राज्य के पल्लावरम इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके माता-पिता दोनों काम पर जाते थे, इस कारण पीड़िता ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान पीड़िता की पहचान उसी इलाके के एक युवक से हुई। जो पीड़िता के घर पानी की कैन पहुंचाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पीड़िता को शादी का वादा कर, उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने अपने कुछ दोस्तों से भी उसकी मुलाकात कराई। इन लोगों ने भी लड़की के साथ रेप किया। मामले में ताम्बरम शहर के पुलिस आयुक्त ने जांच तब शुरू की जब चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लड़की छह महीने की गर्भवती पाई गई। वहीं, जांच में पाया गया कि लड़की ने कई बार इसकी शिकायत अपनी मां से की थी, लेकिन उन्होंने बातों को अनसुना किया। जब बच्ची गर्भवती हो गई, तब वारदात का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पीड़िता के घर के आसपास के इलाकों में ही रहते हैं। पीड़िता की मां समेत सभी 18 साल से अधिक उम्र के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपियों को चेंगलपट्टू सरकार ने संचालित सुधार गृह में रखा है। पीड़िता को भी एक सरकारी कल्याण केंद्र में रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment