पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 गुमला से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव में छह युवकों ने मिलकर एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फिर उन्हें जब अहसास हुआ कि लड़की मर गई है तो झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। दुष्कर्म के बाद पीड़िता जब बेहोश हो गयी, तो उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया और वहां से फरार हो गये।(Gumla Gang Rape) आरोपियों के खिलाफ पीड़ित के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके बाद सुरसांग पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगेसिया, विमल कुमार और संजू राम और सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी अर्पण रोशन सोरेंग, दिनेश तिर्की उर्फ नितिन और अमरदीप कुल्लू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुरसांग के एक गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में नाबालिग शादी में भाग लेने गयी थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल चार लड़क...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
*बच्चों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है संत मरियम का शानदार परिणाम : अविनाश देव*
*मेदिनीनगर।* केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार संत मरियम स्कूल का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान संकाय में आयुष रंजन सिंह 95.2% के साथ विद्यालय टॉपर रहा, वहीं नीरज महतो 92.4% के साथ दूसरे स्थान और आदित्य गौरव 90.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वाणिज्य संकाय में अभिजीत अग्रवाल 71.4% के साथ विद्यालय टॉपर, मोमिना कौसर 66.8% और आर्यन कुमार मेहता 66.4% के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षा परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक काफी प्रसन्न हैं। विद्यालय हर बार अपना नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, चाहे वह शैक्षणिक शिक्षा की बात हो या फिर अन्य खेल गतिविधियों की। विभिन्न क्षेत्रों में संत मरियम के बच्चे अपना जौहर दिखा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही 12वीं कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment