पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *मेदिनीनगर।* योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है, लचीलापन और ताकत बढ़ाता है और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाता है। संत मरियम स्कूल ने नई पहल की शुरुआत करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन करेगा, ताकि समाज इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सके। उक्त बातें संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कही। आगे उन्होंने कहा कि संत मरियम आवासीय विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन जिले के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राजीव शरण जी के सानिध्य में योगाभ्यास करते हैं। साथ-ही-साथ, उन्हें इस तरह से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे शिविर में योग का प्रशिक्षण देकर समाज को लाभान्वित कर सकें। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने पहलगाम में हुए हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पूतला दहन किया, वहीं जिम्मेदार संगठन होने के नाते ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्य करने के बजाय भारतवंशीयों की सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के लिए श्री परशुराम जन्मोत्सव पर दुष्टों के नाश हेतु विशेष पूजन आयोजित की गई।
हर वर्ष पावन अक्षय तृतीया तिथि पर परमपिता परमेश्वर श्री हरि विष्णु के छठे अवतार, ब्राह्मण शिरोमणि, दुष्टों के नाशक, सनातन धर्म संरक्षक, कालजयी, चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम का जन्मजयंती ऐतिहासिक मनाने वाली राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने पहलगाम हमले के बाद सादे समारोह में पूजन अर्चन हवन एवं प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव मनाया। महादेव भगवान शंकर द्वारा प्राप्त वरदान के अनुसार कलयुग के अवतार भगवान कल्कि के गुरु बनकर भगवान परशुराम मानव जाति का कल्याण करेंगे, ऐसी मनोकामना की जाएगी। जिनकी अपरंपार महिमा से उनके भक्त अवगत हैं।
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश ईकाई ने परशुराम जयंती पर राष्ट्र को सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर हर घर, हर मंदिर, हर शिवालय एक दीप जलाने का अपील की है साथ ही जय श्री परशुराम नाम का उद्घोष गुंजायमान करने का आह्वान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान श्री परशुराम का पराक्रम एवं जीवन चरित्र राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय रहा है। परशुराम वंशजों का इतिहास भी चाणक्य से लेकर संत महर्षि ने देश की सेवा में जीवन समर्पित कर दिया है। उसी राह पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारी युवा वाहक धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में समर्पित हैं। आने वाला वक्त संगठन का है संगठन की शक्ति कलियुग में कदम कदम पर पड़ेंगी। इस अवसर पर देवेंद्र तिवारी ने विप्रजनों से एकजुट होकर युवा वाहिनी बैनर के नीचे जय श्री परशुराम का उद्घोष करने का आह्वान किया।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment