पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे आपरेशंस से नक्सली बौखला गये हैं। बौखलाये नक्सलियों ने एक कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने लोहरदगा जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव में जमकर तांडव मचाया। एक व्यक्ति को जहां गोली मार दी, तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी दो गाड़ियों में आग लगा दी, वहीं सड़क निर्माण कार्य के मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची. एसपी कुमार गौरव ने इस घटना की पुष्टि की है। दरअसल लातेहार जिले में नक्सलियों के कमजोर होने के बाद से नक्सली छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते थे। काफी वक्त के बाद नक्सलियों ने इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें वाहनों को जलाने के साथ-साथ एक व्यक्ति को गोली भी मार दी। संभावना जताई जा रही है कि अपने समाप्त हो रहे वर्चस्व को कायम रखने के लिए नक्सलियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पु...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो-8340727986
नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में वापस लौट आए और एक अच्छी जिंदगी जिए पुलिस अधीक्षक
युवाओं को ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी भहलावे में नही आने कि
पलामू/मेदिनीनगर: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमनजी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीताराम रजवार से पुलिस की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है जबकि सीताराम रजवार के पकड़े जाने के बाद नक्सलियों खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया गया है सीताराम रजवार बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर में एनटीपीसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दो दशक से भी अधिक समय से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में सक्रिय था। सीताराम रजवार बिहार और झारखंड में 25 से अधिक जवानों के शहीद होने की घटनाओं में शामिल रहा है।
एके 56 रखता था सीताराम रजवार
सीताराम रजवार हर पल अपने साथ एके 56 रखता था ।माओवादी में वह एक दस्ता सदस्य के रूप में शामिल हुआ था और अपने कार्य की बदौलत वह जोनल कमांडर बन गया। सीताराम रजवार पर झारखंड और बिहार में 70 से भी अधिक बड़े नक्सली हमले को अंजाम देने का आरोप है।सीताराम रजवार झारखंड-बिहार सीमा पर पलामू, गया औरंगाबाद में माओवादियों का तीसरा सबसे बड़ा कमांडर था।
कुछ प्रमुख घटनाएं
2015-16 में पलामू के काला पहाड़ की इलाके में लैंड माइंस विस्फोट में पुलिस के सात जवान शहीद हुए थे।
2016-17 में बिहार के गया और औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में सीताराम रजवार नक्सली हमले में शामिल था. इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हुए थे।
बिहार के औरंगाबाद थाना
क्षेत्र के माली के इलाके में हुए नक्सली हमले में पुलिस के
6 जवान शहीद हुए, इस घटना का सीताराम रजवार मुख्य
आरोपी में से एक है।
2013-14 में पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में माओवादी और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़
हुई थी, इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के 15 सदस्य मारे गएथे. इस घटना का भी आरोपी सीताराम रजवार को बताया
जाता है.
हाल के दिनों में पलामू के महुआडांड़ समेत कई
इलाकों में लेवी के लिए हिंसक घटना हुई है, इस घटना में
Comments
Post a Comment