पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 04.07.2025* ====================== आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को हरिहरगंज थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर एक अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल दंडाधिकारी छतरपुर महोदय ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिहरगंज, अंचलाधिकारी हरिहरगंज, थाना प्रभारी अम्बा, कुटुंबा थाना एवं पिपरा थाना के पुलिस पदाधिकारीगण, जुलूस लाइसेंसधारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, समयबद्धता, ध्वनि सीमा, ट्रैफिक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए ...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के समीप हुई है। युवक को सीने में गोली मारी गयी है। मृतक युवक की पहचान टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अनीश अंसारी के रूप में हुई है। संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह शव को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment