पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 04.07.2025* ====================== आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को हरिहरगंज थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर एक अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल दंडाधिकारी छतरपुर महोदय ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिहरगंज, अंचलाधिकारी हरिहरगंज, थाना प्रभारी अम्बा, कुटुंबा थाना एवं पिपरा थाना के पुलिस पदाधिकारीगण, जुलूस लाइसेंसधारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, समयबद्धता, ध्वनि सीमा, ट्रैफिक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए ...
सदर थाना पुलिस ने जोरकट में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई : तिलेश्वर रजक
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू: मेदिनीनगर मुहर्रम पर्व को लेकर जिला के एसपी रीष्मा रमेसन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने जोरकट में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर सदर थाना के एएसआई तिलेश्वर रजक ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों का सघनता से जांच किया। उन्होंने वाहनों के कागजात, सीट बेल्ट, बाइक चालकों का हेलमेट चेक किया। उन्होंने कई बाइक चालकों को अगले बार से हेलमेट पहनकर सफर करने की चेतावनी दी। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चे को बाइक नहीं चलानें दें। दुर्घटना होने पर इसका परिणाम अभिभावक ही भुतते हैं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई व फाईन राशि वसूली जायेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर पलामू पुलिस गंभीर है। उन्होंने चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने चालकों के वाहन के नंबर की भी जांच किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नहीं करनेवाले चालकों पर कार्रवाई की जायेगी।
Comments
Post a Comment