पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावाजयपुर थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ किया बैठक,मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को दिया निर्देश पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। बैठक में पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करना है। इसके लिए हम सभी लोग तैयार रहेंगे किसी भी अप्रिय घटना ना हो इसकी तैयारी हम सभी को करनी है। किसी भी स्थल पर अगर असामाजिक तत्वों के द्वारा भाईचारा बिगड़ने की कोशिश की गई तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद थाना प्रभारी ने नावाजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहर्रम अखाड़ा स्थल पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सभी मोहर्रम कमेटी के लोगों को निर्देश दिया कि आप सभी लोग आपसी भाईचारा के साथ इस पर्व को मनाएंगे और अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा आपसी भाईचारा बिगने की कोशिश की जा रही हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित कर...
मुहर्रम शान ए हुसैन कमिटी ने राज्यस्तरीय सदस्य देवेश तिवारी को चियांकी मिशन मोड़ के पास किया स्वागतझारखंड के विकास को गति मिलेगी : परवेज अख्तर
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी भीमगाड़ा मुहर्रम शान ए हुसैन कमिटी द्वारा राज्यस्तरीय सदस्य देवेश तिवारी को चियांकी मिशन मोड़ के पास स्वागत किया। ,ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्री तिवारी को दिशा समिति के राज्य स्तरीय सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर लोगों हर्ष व्याप्त है। कमिटी के सदर परवेज अख्तर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने दिवेश तिवारी को माला व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मौके पर परवेज अख्तर ने कहा कि श्री तिवारी के सदस्य बनने से जिले के साथ-साथ राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इनके जनता को काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा का पैगाम लेकर कोई भी पर्व आता है। इधर श्री तिवारी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि जनता के समस्या का समाधान हर हाल में किया जायेगा। श्री तिवारी को स्वागत करनेवालों में हसबुदीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, लाल मोहम्मद अंसारी, आलम अंसारी, इश्तेयाक अहमद, यासीन अंसारी, हिमांशु कुमार, लखन कुमार समेत काफी संख्या में कमिटी के लोग शामिल थे।
Comments
Post a Comment