पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू विश्व पर्यावरण दिवस - 05 जून 2025 के तहत मेदिनीनगर नगर निगम , वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब के द्वारा 03rd June 2025, को आज नगर निगम के पदधिजारी, कर्मी , वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी , कर्मी एवं Lions Club सदस्य गानों के सहयोग से 6 मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं के पास से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया एवं भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गई। नगर आयुक्त एवं डी एफ ओ सर के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कल 04 जून 2025 को प्रातः 06 am स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक walkthon का आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी,लाइंस क्लब के सदस्य ...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित समृद्धि की रोटी अभियान समृद्धि टीम के जज़्बे के कारण कभी रुकता नहीं। भोजन इकट्ठा करना और फिर उसे वितरण करना बहुत ही निष्ठा का काम है। नर में होता नारायण का वास इस अभियान में पूर्णतः दिखता है। अम्बेडकर पार्क के सामने दोना पत्तल दातून बेचने वालों के बीच रोटी सब्जी का वितरण किया गया। उसके आसपास विकलांग वृद्धजनों के बीच भी भोजन वितरण किया गया। नौ वर्ष से अधिक हो गये इस कार्य को करते हुए, सच पूछा जाए तो ईश्वर के प्रति यही सच्ची भक्ति है। भोजन देने वाले हर परिवार का जय हो।मिशन समृद्धि टीम इस कठिन कार्य को अपने परिश्रम से सहज बनाते हुए वितरण का कार्य बहुत ही बढ़िया से कर लेते हैं। इस कार्य के लिए बैजन्ती गुप्ता वीणा राज आशा शर्मा शिल्पी गोस्वामी रंजीता ममता एवं अन्य का योगदान बेमिसाल है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment