Skip to main content

मेदिनीनगर में प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू  विश्व पर्यावरण दिवस - 05 जून 2025 के तहत मेदिनीनगर नगर निगम , वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब के द्वारा 03rd June 2025, को  आज नगर निगम के पदधिजारी, कर्मी , वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी , कर्मी एवं Lions Club सदस्य गानों के सहयोग से 6 मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं के पास से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया एवं भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गई। नगर आयुक्त एवं डी एफ ओ सर के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कल 04 जून 2025 को प्रातः 06 am स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक walkthon का आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी,लाइंस क्लब के सदस्य ...

भाभी का काटा सिर, फिर सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर; थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भरतगढ़ गांव से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह उस वक्त इलाके में अफरातफरी मच गई जब एक युवक सड़क पर एक हाथ में खून से सना हथियार और दूसरे हाथ में अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता नजर आया। यह घटना बसंती थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी युवक बिमल मंडल ने अपनी भाभी की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक मंदिर के पास भी कुछ देर रुका और वहां हथियार लहराता रहा। लोगों में डर का माहौल इतना गहरा गया कि किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही बसंती थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद देवर ने भाभी का सिर काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मानसिक जांच की भी तैयारी कर रही है। इस वारदात न केवल इलाके में बल्कि पूरे राज्य में सनसनी फैला रखा है
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI

Comments

पलामू समाचार केंद्र

पलामू जिला अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर 2अरब 70 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से जल्द बनेगी 243.3 कि.मी लम्बी सड़क-बी.डी.राम

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 .........प्रेस विज्ञप्ति.......       दिनांक -29 मई 2025 पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर- रामगढ़ प्रखंड की जनता के सुगम आवागमन हेतु चैनपुर के कुट्टी मोड़ से रामगढ़ ब्लॉक होते हुए हुटार तक 94 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 24.10 किलोमीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास किया.उक्त सड़क केंद्रीय अवसंरचना निधि (CRIF) से निर्मित होगी.रामगढ़ बाजार में आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधन के दौरान सांसद श्री राम ने बताया कि इस सड़क निर्माण के क्रम में आने वाली कुल 23 मौजा में 75.4126 एकड़ भूमि का भू अर्जन करने हेतु 14 करोड़ 76 लाख 34हज़ार 2 सौ 84 रूपये भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है .इस सड़क निर्माण में जिन लोगों के भूमि को अधिगृहित किया जा रहा है बहुत जल्द इस राशि को उनके बीच वितरित किया जायेगा. बताया कि उनके प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीएम जन मन के अंतर्गत पलामू जिला में 21 सड़कों (100.137 कि.मी.)लागत 79 क...

पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में कल मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना रात करीब 10:15 बजे की है. अपराधियों ने दोनों हाइवा चालकों के साथ पहले मारपीट की और फिर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये, जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. हालांकि आग बुझने तक दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। गाड़ी रुकवाकर चालक के साथ की मारपीट जानकारी के अनुसार छतरपुर क्षेत्र के जवरा स्थित शिवम स्टोन माइंस से हाइवा (जेएच 03 एआर 3546) पत्थर लोड कर जा रहा था. इसी दौरान कोदवडिया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने हाइवा को रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच सामने से एक और खाली हाइवा माइंस की तरफ जा रहा था. अपराधियों ने उसे भी रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों चालकों के साथ मारपीट के बाद अपराधियों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते दोनों हाइवा धू-धू कर जलने लगी। ...

पलामू माइंस क्रेशर एसोसिएशन की बैठक में कमिटी गठित,रविशंकर संयोजक व सतीश बनें दुबारा अध्यक्ष

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर  पलामू माइंस क्रेशर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक ब्लुबर्ड होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता सतीश कुमार तिवारी ने की। बैठक में एसोसिएशन के कार्यो एवं माइंस संचालकों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में संगठनात्मक चुनाव की चर्चा किया गया। रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी ने कहा कि एसोसिएशन के पूर्व कमिटी द्वारा बेहतर कार्य किया गया। अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी माइंस संचालकों की समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रियता के साथ काम किये है। रविशंकर सिंह ने पुनः एक बार सतीश कुमार तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने बबुआ जी के प्रस्ताव को ध्वनि मत से समर्थन किया। रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी को सर्वसम्मति से संयोजक सह संरक्षक, विकास कुमार पाठक एवं प्रेमशंकर सिंह उर्फ प्रिंस को उपाध्यक्ष, नितिन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शशिकांत गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता को सचिव, अनुज कुमार सिंह उर्फ कुंदन को मीडिया प्रभारी, उमाकांत जायसवाल,रजत कुमार उर्फ सोनू साहनी, कैलाश स...

मेदिनीनगर में ई रिक्शा चालकों की नई पहल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब शहर के सभी ई रिक्शा पर चालक की पहचान वाला एक विशेष स्टीकर लगाया गया है, जिससे अगर कोई यात्री अपना सामान रिक्शा में भूल जाए, तो स्टीकर पर लिखे नंबर के जरिए चालक से संपर्क कर सामान वापस ले सकेगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद और ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक से 121 नंबर तक लिखे ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाल अहमद ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की और इसे शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम बताया। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI

हथियार लहराना पड़ा महंगा, डाली गांव से युवक गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू  पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम डाली में हथियार के साथ घूम रहा है और हथियार लहरा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में उस व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डाली में तौफीक अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता गुलाम गौस ग्राम डाली थाना छतरपुर जिला पलामू को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया गया है। पूछताछ के अभियुक्त के द्वारा बताया कि ये 5000 रुपया अन्य व्यक्ति से हथियार खरीदा था। किस कारण से हथियार खरीदा था इस विषय पूछने पर बताया कि इसे हथियार रखने का शौक था। हथियार रख कर अगल बगल और अपने क्षेत्र में अपना पहचान बनाना था। हथियार के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर वायरल करने करने का शौक था। इसीलिए गांव में हथियार निकाल कर लोगों को दिखा रहा था और लहरा रहा था। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही ह...

छतरपुर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना का उद्भेदन – पांच अभियुक्त लोडेड हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 02.06.2025* ====================== दिनांक 27.05.2025 को थाना छतरपुर अंतर्गत ग्राम कुटिया मोड़ के पास 08-09 अज्ञात अपराधियों द्वारा दो हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में दिनांक 28.05.2025 को थाना छतरपुर में कांड संख्या 91/25, धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/352/351(2)/326(f) BNS एवं 27/35 Arms Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को लोडेड हथियार (पिस्टल, कट्टा, जिंदा गोली) एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। *पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:*  गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि लगभग 07-08 महीने पूर्व 08-09 व्यक्तियों का एक ...

तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, देशभर में 3207 एक्टिव केस; 20 की मौत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 Covid-19: भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 3207 तक पहुंच गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। जबकि महाराष्ट्र में 681 मरीज हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में भी एक-एक मौत की पुष्टि की। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों को फिर से अपनाने की जरूरत है। खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Editor-In-Chief...

पत्थर से कुचल कर की गई युवक की हत्या का खुलासा – दो अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 प्रेस-विज्ञप्ति प्रसंगः- पंडवा थाना कांड सं0- 35/2025 दिनांक- 18.05.2025 धारा- 103(1)/238/61(2)/3(5) बी0एन0एस० वादिनी नीलम कुमारी उम्र 24 वर्ष पति स्व० रंजीत कुमार मेहता ग्राम निमीया वार्ड न0-02 थाना शहर जिला पलामू का फर्वबयान के आधार पर पंडवा थाना कांड सं0-35/2025 दिनांक- 18.05.2025 धारा- 103(1)/238/61(2)/3 (5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत वादिनी के पति मृतक रंजीत कुमार मेहता का सिर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिये जाने के आरोप में अभियुक्त 1. ब्रजकिशोर दुबे उर्फ छोटन दुबे पिता मालूम नहीं ग्राम कन्दाखाड बी०एन० कालेज के नीचे थाना शहर स्थाई पता ग्राम पुरबडीहा थाना चैनपुर 2. अमन सिंह पिता मालूम नहीं पता अघोर अश्राम थाना शहर 3. रामलाल मेहता पिता राजेश महतो ग्राम निमिया वार्ड न0-02 थाना शहर 4. भोला महतो पिता राजेश महतो ग्राम निमिया वार्ड न0-02 थाना शहर 5. तारामनी महतो पिता मालूम नहीं वर्तमान पता निमिया वार्ड न0-02 थाना शहर स्थाई पता ग्राम ओरिया थाना लेस्लीगंज 6. लालमोहन महतो पिता स्व० सोमारू महतो सा० निमिया स...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होगी 16 सड़कें - सांसद

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू* * *#राज्य सरकार की उदासीन रवैया पलामू एवं गढ़वा की बदहाल विद्युत् व्यवस्था का जिम्मेवार-सांसद#* पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र अतंर्गत भजनिया मोहम्मदगंज से हैदरनगर वाया कोल्हुआ, बरडीहा, पंसा, अधोरी एवं रानीदेवा तक 92 करोड़ 3 लाख 86 हजार रूपए की लागत से बनने वाली लगभग 17.372 कि.मी. लम्बी सड़क का शिलान्यास किया.उक्त सड़क केंद्रीय अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) से निर्मित होगी.विदित है कि उक्त सड़क निर्माण हेतु लम्बे समय से यहाँ की जनता मांग करती आ रही थी.जो सांसद के अथक प्रयास से आज संभव हो पाया.हैदर नगर पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर संबोधन के दौरान सांसद श्री राम ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत पलामू जिला में चयनित 53 सड़क (143.175 कि०मी०) लागत 1 अरब 91 करोड़ 7 लाख रूपए से स्वीकृत होने वाला हैं उक्त सड़कों में विशेषकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 16 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा.उन्होंने बताया कि पलाम...