Skip to main content

उपायुक्त ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के टॉप 3 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *इंटरमीडिएट सांइस में पलामू जिला का परीक्षा परिणाम पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर* *===========* पलामू उपायुक्त समीरा एस० झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के टॉप 3 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिले के समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। उपायुक्त ने मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट के आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस संकाय के टॉप 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें पढ़ाई हेतु प्रेरित किया।  मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पलामू जिले के मैट्रिक के टॉपर विद्यार्थी राज्य की टॉपर सूची में 6 वें स्थान पर रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट साइंस का जिला टापर राज्य की टॉपर सूची में 9वें स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट सांइस में पलामू जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा ह...

मेदिनीनगर में प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793पलामू 
विश्व पर्यावरण दिवस - 05 जून 2025 के तहत मेदिनीनगर नगर निगम , वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब के द्वारा 03rd June 2025, को 
आज नगर निगम के पदधिजारी, कर्मी , वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी , कर्मी एवं Lions Club सदस्य गानों के सहयोग से 6 मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं के पास से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया एवं भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गई।
नगर आयुक्त एवं डी एफ ओ सर के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
कल 04 जून 2025 को प्रातः 06 am स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक walkthon का आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी,लाइंस क्लब के सदस्य स्केटिंग करने वाले बच्चे, स्कूल के बच्चे आदि सम्मिलित होंगे।

Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI

Comments

पलामू समाचार केंद्र

भाभी का काटा सिर, फिर सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर; थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भरतगढ़ गांव से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह उस वक्त इलाके में अफरातफरी मच गई जब एक युवक सड़क पर एक हाथ में खून से सना हथियार और दूसरे हाथ में अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता नजर आया। यह घटना बसंती थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी युवक बिमल मंडल ने अपनी भाभी की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक मंदिर के पास भी कुछ देर रुका और वहां हथियार लहराता रहा। लोगों में डर का माहौल इतना गहरा गया कि किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही बसंती थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद देवर ने भाभी का सिर काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से...

हथियार लहराना पड़ा महंगा, डाली गांव से युवक गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू  पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम डाली में हथियार के साथ घूम रहा है और हथियार लहरा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में उस व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डाली में तौफीक अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता गुलाम गौस ग्राम डाली थाना छतरपुर जिला पलामू को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया गया है। पूछताछ के अभियुक्त के द्वारा बताया कि ये 5000 रुपया अन्य व्यक्ति से हथियार खरीदा था। किस कारण से हथियार खरीदा था इस विषय पूछने पर बताया कि इसे हथियार रखने का शौक था। हथियार रख कर अगल बगल और अपने क्षेत्र में अपना पहचान बनाना था। हथियार के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर वायरल करने करने का शौक था। इसीलिए गांव में हथियार निकाल कर लोगों को दिखा रहा था और लहरा रहा था। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही ह...

पलामू माइंस क्रेशर एसोसिएशन की बैठक में कमिटी गठित,रविशंकर संयोजक व सतीश बनें दुबारा अध्यक्ष

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर  पलामू माइंस क्रेशर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक ब्लुबर्ड होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता सतीश कुमार तिवारी ने की। बैठक में एसोसिएशन के कार्यो एवं माइंस संचालकों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में संगठनात्मक चुनाव की चर्चा किया गया। रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी ने कहा कि एसोसिएशन के पूर्व कमिटी द्वारा बेहतर कार्य किया गया। अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी माइंस संचालकों की समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रियता के साथ काम किये है। रविशंकर सिंह ने पुनः एक बार सतीश कुमार तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने बबुआ जी के प्रस्ताव को ध्वनि मत से समर्थन किया। रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी को सर्वसम्मति से संयोजक सह संरक्षक, विकास कुमार पाठक एवं प्रेमशंकर सिंह उर्फ प्रिंस को उपाध्यक्ष, नितिन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शशिकांत गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता को सचिव, अनुज कुमार सिंह उर्फ कुंदन को मीडिया प्रभारी, उमाकांत जायसवाल,रजत कुमार उर्फ सोनू साहनी, कैलाश स...

मेदिनीनगर में ई रिक्शा चालकों की नई पहल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब शहर के सभी ई रिक्शा पर चालक की पहचान वाला एक विशेष स्टीकर लगाया गया है, जिससे अगर कोई यात्री अपना सामान रिक्शा में भूल जाए, तो स्टीकर पर लिखे नंबर के जरिए चालक से संपर्क कर सामान वापस ले सकेगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद और ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक से 121 नंबर तक लिखे ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाल अहमद ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की और इसे शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम बताया। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI

छतरपुर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना का उद्भेदन – पांच अभियुक्त लोडेड हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 02.06.2025* ====================== दिनांक 27.05.2025 को थाना छतरपुर अंतर्गत ग्राम कुटिया मोड़ के पास 08-09 अज्ञात अपराधियों द्वारा दो हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में दिनांक 28.05.2025 को थाना छतरपुर में कांड संख्या 91/25, धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/352/351(2)/326(f) BNS एवं 27/35 Arms Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को लोडेड हथियार (पिस्टल, कट्टा, जिंदा गोली) एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। *पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:*  गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि लगभग 07-08 महीने पूर्व 08-09 व्यक्तियों का एक ...

डीसी ने समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न योजना अंतर्गत रिक्त पड़े पदों पर चयनित उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का किया वितरण

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *सूचना भवन,पलामू*  *जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू।*  *District Public Relations Office*    *प्रेस विज्ञप्ति संख्या 07/06-2025*    *04 जून 2025*    *मेदिनीनगर (पलामू)* *===========================* आज उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न योजना अंतर्गत रिक्त पड़े पदों पर चयनित उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत चयनित विभिन्न पदों का नियुक्ति पत्र वितरण किया।इस दौरान कुल 9 उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।यह सभी नियुक्ति संविदा आधारित है व सभी नियुक्त अलग-अलग पदों पर की गयी है।इसके अतिरिक्त जिले में अवस्थित संप्रेषण गृह के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।इससे जुड़े दो उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जिन पदों पर आप...

तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, देशभर में 3207 एक्टिव केस; 20 की मौत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 Covid-19: भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 3207 तक पहुंच गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। जबकि महाराष्ट्र में 681 मरीज हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में भी एक-एक मौत की पुष्टि की। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों को फिर से अपनाने की जरूरत है। खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Editor-In-Chief...

आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों को 9 माह का वेतन ना देने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793  ASK कंपनी के द्वारा तीन साल से और इससे पहले कि कंपनी मे कार्य कर चुके है, चुकी सब कर्मी का ASK कंपनी के द्वारा 9 माह का वेतन भुगतान नही किया गया, और सभी कर्मियों को बिना किसी सूचना के हटा भी दिया गया, कुलसचिव के मौखिक आदेश पे महाशय हमलोग लगभग 1 साल से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन आज तक पैसा नही मिल पाया इस बात का आवाज उठाने पे कुलसचिव के द्वारा बार-बार धमकाया भी जाता रहा है कि हम नहीं दे सकते जो करना है आपलोग कीजिये हमसे नही हो पायेगा, सभी कर्मियों आश लगाए बैठे थे कि बहुत जल्द हम सभी का पिछला भुगतान भी हो जाएगा और हम सभी काम पे भी लौट जायेगे  हम सभी कर्मियों को हटाने के बाद दुर्व्यवहार किया जा रहा है हम सभी कर्मियों को हटाने के बाद बाहर से कुछ लोग को लाकर और कुछ तो अपने करीबी को लाकर काम लिया जा रहा है जो की पहली बार आकर काम कर रहे है हमलोग में कुछ तो 5 और कुछ 4 साल से काम किये है इसलिए हमलोग को पहले प्राथमिकता देना चाहिए जो की नही मिला इसलिए हम सब कर्मी आज से अपनी बात और अ...

सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मान देना कार्यरत शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाता है:अर्पण

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 सतबरवा: आज पलामू समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन अदालत सह सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह काआयोजन कार्यरत शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाता है।सेवानिवृत हुए कुल 10 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सतबरवा के विज्ञान शिक्षक अर्पण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान कार्यरत शिक्षकों के लिए ऊर्जा का श्रोत है और शिक्षक दोगुनी उत्साह के साथ सरकार के सभी नियमों को मानते हुए शैक्षणिक कार्य समेत सभी कार्यों को करने में अपना जी जान लगा देते हैं।यह शुरूआत शिक्षक समुदाय के हौसले को बुलंद करता है। इसके लिए शिक्षक संघ सतबरवा के अर्पण गुप्ता के साथ साथ शिक्षक भरदुल कुमार सिंह,विजेंद्र कुमार,निखिल कुमार सिंह,प्रमोद सिंह,विद्या कुमारी सनई , सुनीता कुमारी , अनुजीत कुमार,अभिषेक कुमार,रविरंजन कुमार ,शिवशंकर प्रसाद ,मो शोएब समेत प्रखंड के सभी शिक्षकों ने उपायुक्त महोदया का धन्यवाद करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार को दूरदर्शी बताया है और कहा कि जब से श्री संदीप कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक के रूप...

मनातू के मैट्रिक टॉपर्स एवं अभिभावकों को किया गया सम्मानित

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 01 जून 2025* ====================== आज दिनांक 01 जून 2025 को मनातू थाना परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मनातू प्रखंड के अंतर्गत तीन प्रमुख विद्यालयों—10+2 उच्च विद्यालय चक, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, मनातू एवं कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय, मनातू—के मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। इस समारोह में उन विद्यार्थियों को उपहार व प्रतीक चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की है। *सम्मानित होने वाले टॉपर छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:*  1. अमित कुमार – 92% 2. संजना कुमारी – 91% 3. चांदनी कुमारी – 90.6% 4. रोहन कुमार यादव – 86% 5. प्रेमानंद ठाकुर – 85.6% 6. खुशबू कुमारी – 83.4% 7. चंचला कुमारी – 78.2% 8. रानी कुमारी – 76.5% इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ए...