पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *इंटरमीडिएट सांइस में पलामू जिला का परीक्षा परिणाम पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर* *===========* पलामू उपायुक्त समीरा एस० झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के टॉप 3 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिले के समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। उपायुक्त ने मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट के आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस संकाय के टॉप 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें पढ़ाई हेतु प्रेरित किया। मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पलामू जिले के मैट्रिक के टॉपर विद्यार्थी राज्य की टॉपर सूची में 6 वें स्थान पर रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट साइंस का जिला टापर राज्य की टॉपर सूची में 9वें स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट सांइस में पलामू जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा ह...
छतरपुर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना का उद्भेदन – पांच अभियुक्त लोडेड हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
पलामू समाचार केंद्र


प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
======================
*पलामू पुलिस*
*दिनांक: 02.06.2025*
======================
दिनांक 27.05.2025 को थाना छतरपुर अंतर्गत ग्राम कुटिया मोड़ के पास 08-09 अज्ञात अपराधियों द्वारा दो हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में दिनांक 28.05.2025 को थाना छतरपुर में कांड संख्या 91/25, धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/352/351(2)/326(f) BNS एवं 27/35 Arms Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को लोडेड हथियार (पिस्टल, कट्टा, जिंदा गोली) एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
*पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:*
गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि लगभग 07-08 महीने पूर्व 08-09 व्यक्तियों का एक संगठित गिरोह बनाकर छतरपुर, नौडीहा बाजार एवं अन्य माइनिंग क्षेत्रों में कार्यरत माइंस/क्रशर मालिक, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर एवं दुकानदारों से रंगदारी वसूली की योजना बनाई गई थी। भय का वातावरण बनाने के उद्देश्य से फरवरी माह में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में तथा विगत दिनों जौरा माइंस रोड पर सुनियोजित साजिश के तहत हाइवा वाहनों में आगजनी एवं फायरिंग की घटनाएं अंजाम दी गई थीं (नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या-13/25)। वसूल की गई लेवी की राशि को अपराधियों के बीच आपस में बांट लिया गया था, जिससे संबंधित दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
*जब्त सामग्री का विवरण:*
1. 7.65 मिमी पिस्टल – 01
2. 7.65 मिमी जिंदा गोली – 02
3. देशी कट्टा – 01
4. 8 मिमी जिंदा गोली – 01
5. मोटरसाइकिल – 03
6. मोबाइल फोन – 10
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते:*
1. विकास उरांव, उम्र – 25 वर्ष पिता – सुरेन्द्र उरांव, सा० मसिहानी उरांव टोला, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू
2. मो० याद अली उर्फ सोनू, उम्र – 20 वर्ष पिता – मो० यासीन अंसारी, सा० मुनकेरी टोला अलीपुर, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू
3. पंचम कुमार ठाकुर उर्फ पंचम पुजारी, उम्र – 28 वर्ष पिता – प्रमोद ठाकुर, सा० कउवल टोला-गड्डीघाट, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू पूर्व अपराध: थाना छतरपुर कांड संख्या 218/19
4. सकेन्द्र उरांव, उम्र – 27 वर्ष पिता – रामअवतार उरांव, सा० बरडीहा, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू पूर्व अपराध: थाना छतरपुर कांड संख्या 137/22
5. जमशेद आलम, उम्र – 20 वर्ष पिता – अख्तर अंसारी, सा० मुनकेरी टोला अलीपुर, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू
*छापामारी दल:*
1. पु०अ०नि प्रशांत प्रसाद, थाना प्रभारी छतरपुर
2. पु०अ०नि संजय यादव, थाना प्रभारी नवाबाजार
3. पु०अ०नि अमित द्विवेदी, थाना प्रभारी नौडीहा बाजार
4. पु०अ०नि राहुल कुमार
5. पु०अ०नि सुशील उरांव
6. पु०अ०नि इन्द्रजीत राणा
7. पु०अ०नि अनिल कुमार
8. पु०अ०नि अशोक टोप्पो
9. स०अ०नि राजीव कुमार
10. तकनीकी शाखा
11. सशस्त्र बल, थाना छतरपुर
पुलिस अधीक्षक, पलामू जिला पुलिस बल पलामू की ओर से जनता को भरोसा दिलाया जाता है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी एवं क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पलामू पुलिस प्रतिबद्ध है।
======================
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment