पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी की पार्टी में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम कर्मदेव उरांव है। बताया जाता है कि 25 वर्षीय कर्मदेव उरांव ने शुक्रवार की रात को गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कर्मदेव बच्ची को बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया और रेप किया। जब खून से लथपथ बच्ची घर आई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया परिजन उसे आनन-फानन में चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी कर्मदेव उरांव की पिटाई कर दी।चान्हो थाना प्रभारी चंदन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाना ले आई। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. प...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
*पलामू :* झारखण्ड के पलामू जिले के पाटन पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुहैल खान को पांकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सुहैल गढ़वा जिले के ऊंचरी गांव के शरीफ मुहल्ला के जाबिर खान का बेटा है। उसके खिलाफ दो दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें सभी मामले हत्या और रंगदारी के हैं। सुहैल खान के खिलाफ पाटन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था, लेकिन वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट ने इस्तेहार जारी किया गया था। केस के आईओ (अनुसंधानक पदाधिकारी) सह पुअनि आनंद राम ने 24 मई को सुहैल खान के घर पर कोर्ट द्वारा जारी इस्तेहार चिपकाया था। साथ ही परिजनों को सुहैल खान को न्यायालय में अविलंब उपस्थित कराने की चेतावनी दी गयी थी।
इसके बाद पाटन पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर सुहैल खान को पांकी स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया।
मालूम हो कि सुहैल खान के खिलाफ राँची समेत अन्य कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें साल 2012 और 2013 में गढ़वा जिला के नगर ऊंटारी थाना में आर्म्स एक्ट के दो मामले, 2014 में करार हत्या कांड, 2014 में फूजेल खान हत्या कांड, साल 2016 में नगर ऊंटारी में गैस एजेंसी से रंगदारी, साल 2014/15 में ही मेदिनीनगर के शहर थाना के छोटी मस्जिद के पास लड्डू खान द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का मामला दर्ज है।
इसके साथ ही साल 2019 में गढ़वा के लगमा पेट्रोल पंप से रंगदारी मांगने, वर्ष 2020 में मेदिनीनगर के बॉबी खान के भाई गुड्डू खान की हत्या, वर्ष 2021 में मेदिनीनगर के रेड़मा चौक के अश्विनी सिंहा द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने सहित कई मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा सुहैल खान साल 2021 में गढ़वा बस स्टैंड के संतोष केसरी से पांच लाख रूपये का रंगदारी मांगने, गढ़वा के ड़ालूदा के राहुल मुखिया से रंगदारी मांगने, गढ़वा के ही पंचपड़वा में पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने, साल 2023 में नगर ऊंटारी में आर्म्स एक्ट, राँची स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास छोटू रंगसाज के हत्या के भी आरोप में जेल जा चुका है। गुड्डू खान के हत्या का आरोपी अमित पूर्व में ही जेल गया है। उसके द्वारा ही सुहैल खान पर आर्म्स सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment