पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी की पार्टी में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम कर्मदेव उरांव है। बताया जाता है कि 25 वर्षीय कर्मदेव उरांव ने शुक्रवार की रात को गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कर्मदेव बच्ची को बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया और रेप किया। जब खून से लथपथ बच्ची घर आई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया परिजन उसे आनन-फानन में चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी कर्मदेव उरांव की पिटाई कर दी।चान्हो थाना प्रभारी चंदन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाना ले आई। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. प...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के नेशनल एरिया पार्क के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। DRG के जवानों ने तेलंगाना स्टेट कमिटी के 25 लाख के इनामी नक्सली मेलारापु अडेलू उर्फ भास्कर को मार गिराया है। घटनास्थल से एक AK-47 हथियार भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ उसी इलाके में हो रही है जहां कल एक करोड़ का इनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया था। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। दो दिनों में दो बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने से संगठन में खलबली मच गई है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment