पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के कलाकारों ने जीते सात पुरस्कार ऑल इण्डिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा शिमला आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में पलामू की संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार सहित कुल सात पुरस्कार जीत झारखंड का परचम लहरा दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में जब जब पुरस्कारों की घोषणा हुई तब तब पूरा हाल जय पलामू, जोहर झारखंड की नारो से गूंज उठा. मासूम को ग्रुप स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में पुरस्कार मिले. मासूम के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संस्था के कलाकार छह जून को शिमला गए थे, जहां नौ जून को उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी. 11 जून को पुरस्कारों की घोषणा की गई. शिमला के गेटी थियेटर में नाटक का मंचन हुआ जबकि काली बाड़ी हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था. इस अवसर पर एनएसडी के वरीय रंगकर्मी सह टीवी व सीने स्टार रोहिताश्व गौड़, एनएसडी के अरविंद गौर, श्रीश डोवाल सहित कई लोग मौजदू थे. श्री पाण्डेय ने बताया की राष्ट्रीय नाट्य प...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793*लातेहार:-शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक लातेहार श कुमार गौरव को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग रबदी पुल के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह भरत राम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही रबदी पुल के पास पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस बल—जिसमें IRB-04 सैट-137 के सशस्त्र बल और जिला बल के जवान शामिल थे—की मुस्तैदी से एक अपराधी को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान:
नाम: चिंटू मिश्रा उर्फ सियाराम मिश्रा
उम्र: 22 वर्ष
पिता का नाम: विजय मिश्रा
स्थायी पता: ग्राम दुबे मरहटिया, थाना शहर, जिला गढ़वा
वर्तमान पता: भीमगढ़ा, चियाँकि, नियर अतुल टेम्पू शोरूम, थाना सदर, जिला पलामू
*बरामदगी:*
एक अवैध देसी कट्टा
एक जिंदा कारतूस (8mm)
*पूछताछ में हुआ खुलासा:*
गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह 10-12 सदस्यों वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा है, जो झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची तथा बिहार के रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में सक्रिय है। ये गिरोह सुनसान इलाकों में राहगीरों, व्यापारियों से लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। हाल ही में छिपादोहर थाना क्षेत्र में हुई दो लूट घटनाओं में भी यह मुख्य आरोपी रहा है।
*अपराधी का आपराधिक इतिहास:*
1. छिपादोहर थाना कांड संख्या-09/2025, धारा 303(2) BNS
2. छिपादोहर थाना कांड संख्या-10/2025, धारा 309(4) BNS
3. छिपादोहर थाना कांड संख्या-12/2025, आर्म्स एक्ट
4. बिशुनपुर थाना कांड संख्या-16/2025, धारा 309(4)/115(2) BNS
5. बरवाडीह थाना कांड संख्या-54/2023, POCSO एवं अन्य गंभीर धाराएं
6. गढ़वा थाना कांड संख्या-103/2022, धारा 188/269/270/224 IPC
7. मेराल थाना कांड संख्या-190/2022, धारा 324/307/120B IPC
*छापेमारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी:*
1. धीरज कुमार सिंह – थाना प्रभारी, छिपादोहर
2. पुअनि रितेश कुमार राव – छिपादोहर थाना
3. सहायक अवर निरीक्षक अन्नत कुमार – छिपादोहर थाना
4. सहायक अवर निरीक्षक इन्द्रजीत तिवारी – छिपादोहर थाना
5. IRB-04 सैट-137 सशस्त्र बल – छिपादोहर थाना
पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है और बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment