पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के कलाकारों ने जीते सात पुरस्कार ऑल इण्डिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा शिमला आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में पलामू की संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार सहित कुल सात पुरस्कार जीत झारखंड का परचम लहरा दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में जब जब पुरस्कारों की घोषणा हुई तब तब पूरा हाल जय पलामू, जोहर झारखंड की नारो से गूंज उठा. मासूम को ग्रुप स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में पुरस्कार मिले. मासूम के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संस्था के कलाकार छह जून को शिमला गए थे, जहां नौ जून को उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी. 11 जून को पुरस्कारों की घोषणा की गई. शिमला के गेटी थियेटर में नाटक का मंचन हुआ जबकि काली बाड़ी हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था. इस अवसर पर एनएसडी के वरीय रंगकर्मी सह टीवी व सीने स्टार रोहिताश्व गौड़, एनएसडी के अरविंद गौर, श्रीश डोवाल सहित कई लोग मौजदू थे. श्री पाण्डेय ने बताया की राष्ट्रीय नाट्य प...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
पलामू भाजपा जिला कार्यालय मेदिनीनगर में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का संपन्न हुआ। वतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 11 वर्षों में देश का कायाकल्प करने का काम किया चाहे गांव गरीब मजदूर किसान की बात हो या गांव से लेकर देश को विकसित करने की बात हो। मोदी सरकार स्वास्थ्य शिक्षा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी सभी वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को विश्व स्तर पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने का भी कार्य किया है और आज स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बिना किसी प्रकार का निर्णय करने की स्थिति में नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार अंतोदय विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने का काम तेजी से कर रही है। इसका परिणाम है आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है।
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि देश में चौमुखी विकास का कार्य अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने इन 11 वर्षों में सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मेक इन इंडिया से देश के गरीब युवा किसान महिलाएं आत्मनिर्भर भी हो रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल मे गरीबों के शौचालय आवास शिक्षा स्वास्थ्य जनकल्याण से लेकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का लगातार भरपूर प्रयास किया जा रहा है सभी वर्ग समुदाय को इसका लाभ भी मिल रहा है। देश में आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए सभी क्षेत्रों में विकास तेजी से हो भ रहा है।
कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय ठाकुर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया पूर्व सांसद मनोज भैया पूर्व विधायक पुष्पा देवी प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम सिंह अविनाश वर्मा नरेंद्र पांडे विजयानंद पाठक साहित अन्य नेतागण सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment