पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू विश्व पर्यावरण दिवस - 05 जून 2025 के तहत मेदिनीनगर नगर निगम , वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब के द्वारा 03rd June 2025, को आज नगर निगम के पदधिजारी, कर्मी , वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी , कर्मी एवं Lions Club सदस्य गानों के सहयोग से 6 मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं के पास से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया एवं भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गई। नगर आयुक्त एवं डी एफ ओ सर के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कल 04 जून 2025 को प्रातः 06 am स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक walkthon का आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी,लाइंस क्लब के सदस्य ...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
*सभी के सहयोग से पलामू का होगा विकास: समीरा एस०, उपायुक्त, पलामू*
*पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की, विकास कार्यो में सभी का मिला सहयोग : शशि रंजन, निवर्तमान उपायुक्त*
*--------------*
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच की अधिकारी श्रीमती समीरा एस० आज पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम समाहरणालय के ब्लॉक-ए के द्वितीय तल पर अवस्थित नये सभागार भवन में संपन्न हुआ। निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उन्हें प्रभार सौंपा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत नव पदस्थापित उपायुक्त समीरा एस० पदाधिकारी एवं मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पलामू का विकास होगा। उन्होंने विकास के कार्यो को आगे ले जाने की बातें कही।
निवर्तमान उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की। पलामू के विकास कार्यो में आमजनों के साथ- साथ, पदाधिकारी एवं मीडिया का काफी सहयोग मिला। उन्होंने सभी से जिले के चहुंमुखी विकास में वर्तमान उपायुक्त को भी सहयोग करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पलामू में पदस्थापन के दौरान प्रोफेशनल परिपक्वता आई है। पलामू में अपनापन का एहसास हुआ। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।
पदभार ग्रहण के पश्चात उपायुक्त समीरा एस० को जिले के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने पहुंची भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी समीरा एस० एवं तत्कालीन उपायुक्त शशि रंजन ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के ब्लॉक-ए के द्वितीय तल पर अवस्थित नये सभागार का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
*-------------*
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment