पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू दीपक तिवारी +917979886793 सफाई और पानी पर होगी बृहद चर्चा। रोड और नाली का निर्माण होगा प्रारंभ । आज अपने आवासीय कार्यालय में बात करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने बताया एक सप्ताह के अंदर शहर की सफाई एवं पानी पर एक विशेष बैठक माननीय उप महापौर , माननीय पार्षदगण एवं संबंधित पदाधिकारीयो के साथ की जाएगी ताकि पीने के पानी और सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके । महापौर ने कहा सफाई एवं वोटर ब्लॉकेज को देखते हुए कुछ जनहित में नालियों के ऊपर एंक्रोचमेंट एवं वाटर ब्लॉकेज पर कड़े फैसले लेने होंगे तो भी लिए जाएंगे । महापौर ने कहा गत 3 वर्षों में निगम के कार्य प्रणाली में कई चीजों में सुधार की आवश्यकता है जिसमें माह दो माह लग सकता लेकिन व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी । मैं प्रयास कर रही हूं निगम को स्मार्ट निगम की ओर ले जाए हमारे निगम का भी रेटिंग हो इस और मैं प्रयास करना शुरू कर दी हूं इसी कड़ी में मेरा प्रयास है निगम आपके स्मार्ट मोबाइल के जरिए निगम की हर समस्या और समाधान आपकी मुट्ठी में हो । में बड़े शहरों की तर्ज पर ऐप्स ड...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
मुख्य आरोपी हरी तिवारी उर्फ धिरेन्द्र कुमार तिवारी गिरफ्तार
मेदिनीनगर पलामू
गुप्त सूचना मिला था कि सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ अपराधकर्मी बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में के0के0 मेमोरियल के बगल में स्थित एक खाली मकान में एकत्रित हुए हैं और कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष छापामारी टीम गठित कर 11.40 बजे छापामारी टीम के साथ बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में के0के0 मेमोरियल के बगल में स्थित अर्धनिर्मित खाली मकान पहुंचा तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे जिसे छापामारी दल के सहयोग से 06 लोगों को पकड़ा तथा जमा तलासी लेने के क्रम में पकड़ाये लोगों के पास से 02 लोडेड पिस्टल एवं 10 राउण्ड जिन्दा गोली के अलावे अन्य सामान बरामद हुआ था। अवैध रूप से हथियार रखने तथा संगठित अपराध के तहत बड़ी घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़ाये 06 व्यक्तियों को आरोपित करते हुए शहर थाना कांड सं0 33 / 2025 दिनांक 13.01.2025 धारा 111(2-B) (3)(4)/49/61(2)/3(5) BNS & 25(1-B)a/25(6)/26/35 Arm's Act न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले पकड़ाये 06 अपराधकर्मियों के द्वारा अपने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान अपराधी हरि तिवारी का नाम उक्त कांड में अपने मुख्य साजिस कर्ता सहयोगी के रूप में बताते हुए घटना स्थल से भागने का बात बताये है। हरी तिवारी उर्फ धिरेन्द्र कुमार तिवारी उम्र करीब 36 वर्ष पे० विजय तिवारी उर्फ फुट तिवारी सा० बारालोटा नियर देवी मंडप थाना शहर जिला पलामू को दिनांक 13.04.2025 के संध्या में विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कांड में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment