पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू दीपक तिवारी +917979886793 सफाई और पानी पर होगी बृहद चर्चा। रोड और नाली का निर्माण होगा प्रारंभ । आज अपने आवासीय कार्यालय में बात करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने बताया एक सप्ताह के अंदर शहर की सफाई एवं पानी पर एक विशेष बैठक माननीय उप महापौर , माननीय पार्षदगण एवं संबंधित पदाधिकारीयो के साथ की जाएगी ताकि पीने के पानी और सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके । महापौर ने कहा सफाई एवं वोटर ब्लॉकेज को देखते हुए कुछ जनहित में नालियों के ऊपर एंक्रोचमेंट एवं वाटर ब्लॉकेज पर कड़े फैसले लेने होंगे तो भी लिए जाएंगे । महापौर ने कहा गत 3 वर्षों में निगम के कार्य प्रणाली में कई चीजों में सुधार की आवश्यकता है जिसमें माह दो माह लग सकता लेकिन व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी । मैं प्रयास कर रही हूं निगम को स्मार्ट निगम की ओर ले जाए हमारे निगम का भी रेटिंग हो इस और मैं प्रयास करना शुरू कर दी हूं इसी कड़ी में मेरा प्रयास है निगम आपके स्मार्ट मोबाइल के जरिए निगम की हर समस्या और समाधान आपकी मुट्ठी में हो । में बड़े शहरों की तर्ज पर ऐप्स ड...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
चतरा जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के डैमडैम के समीप शुक्रवार की देर शाम रात्रि गश्ती में पुलिस को अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक क्विंटल डोडा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है वहीं एक तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को नियमित रात्रि गश्ती पर निकली थी।विज्ञापन
इसी दौरान कठौन से दंतार रास्ते के समीप पुलिस की गाड़ी को आते देखकर सभी भागने लगे पुलिस ने उन मोटरसाइकिल सवार को भागते देख पीछा किया और चार को दबोच लिया गिरफ्तार तस्करों में कठौन गांव निवासी जगेसर गंझु के पुत्र प्रेम कुमार व मुगेसर गंझु के पुत्र अजय तथा पोस्तीया गांव निवासी स्व. सोहर गंझु के पुत्र अशोक गंझु और स्व. तूफानी गंझु के पुत्र कपूर गंझु शामिल हैं उन्होंने बताया कि इन सभी पांचों व्यक्ति के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Comments
Post a Comment