पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण मेदिनीनगर की जीवनरेखा कही जाने वाली कोयल नदी उफान पर है। बीती रात से लेकर आज सुबह तक हुई वर्षा के बाद नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है। कोयल नदी में इस अप्रत्याशित जलवृद्धि को देखने के लिए नगर भवन के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग बारिश थमने के बाद भीगते हुए नदी का नज़ारा देखने पहुंचे, तो कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी लीं। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर और बढ़ सकता है। फिलहाल निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोयल नदी में इस तरह का उफान मानसून की शुरुआत में ही दिखना चिंता का विषय बन रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
प्रसंग - छत्तरपुर थाना कांड स0-109/25 दि0-17.06.25 धारा-274/275/(317(5)/318/3(5) BNS & 47a Jharkhand Excise Act
दिनांक- 16.06.25 को रात्री करीब 10 बजे के आस पासवरीय पदाधिकारी के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH03T6904 में दारू भर के छतरपुर होते हुए हुसैनाबाद की तरफ जा रहा है इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छत्तरपुर थाना अंतर्गत लठिया पिकेट प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव एवं स० अ० नि० राजेश मांडी चेकिंग लगाने हेतु निर्देशित किया। स०अ०नि० राजेश मांडी लठिया पिकेट के पास ही सशस्त्र बल के साथ चेकिंग कर ही रहे थे कि एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर पीछे घुमाकर सुशीगंज के और भागने लगा। जिसे चेकिंग कर रहे स०अ०नि० राजेश मांडी वाहन का पीछा करने लगे। वाहन में सवार दो व्यक्ति गाड़ी को बीच में खड़ा कर भागने लगे। भाग रहे दो में से एक व्यक्ति को साथ गए सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। वाहन को जांच करने पर उसमें लदा 35 पेटी Bad Monkey बियर को बरामद किया गया। इस कांड में अन्य लोगों का सत्यापन कर अग्रतर कारवाई किया जा रहा है।
गिरफ़्तार आरोपी का नाम पताः-
1. संकेत कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष पिता दिलीप कुमार सिंह ग्राम पत्तरिया थाना
- हैदरनगर जिला - पलामू
बरामद सामान
1. Bad Monkey कंपनी का केन बियर 500 ml 35 पेटी। प्रत्येक पेटी में 24 पीस। कुल 35*24 = 840 पीस के बियर
2. एक सफेद का स्कॉर्पियो वाहन
3. मोबाइल - 1
छापामारी दल-:
1. स० अ० नि० राजेश मांडी लठिया पिकेट, छतरपुर थाना
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment