पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण मेदिनीनगर की जीवनरेखा कही जाने वाली कोयल नदी उफान पर है। बीती रात से लेकर आज सुबह तक हुई वर्षा के बाद नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है। कोयल नदी में इस अप्रत्याशित जलवृद्धि को देखने के लिए नगर भवन के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग बारिश थमने के बाद भीगते हुए नदी का नज़ारा देखने पहुंचे, तो कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी लीं। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर और बढ़ सकता है। फिलहाल निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोयल नदी में इस तरह का उफान मानसून की शुरुआत में ही दिखना चिंता का विषय बन रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
*मेदिनीनगर।* झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन द्वारा अंतराज्यीय टूर्नामेंट का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया है,जहां संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो मौजूद थे । संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। आयोजन मंडली के प्रमुख पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। खेल के मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात ट्रॉफी को अनावरण किया गया।
संबोधन में श्री देव ने कहा कि खेल संपूर्ण स्वास्थ्य की गंगोत्री है, जहां जाति, धर्म, भाषा, बोली, रंग रूप, ऊंच- नीच अमीरी- गरीबी से ऊपर उठ कर सभी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को भेदने में लगे रहते हैं। असली भारत का तस्वीर लोकतंत्र संविधान अनुशासन भाईचारा प्रेम न्याय और एकता अखंडता खेल के मैदान में ही दिखता है। जरूरत है खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने कि ताकि खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ सके। खेल के दुनिया में कैरियर की अपार संभावना है बशर्ते सरकार थोड़ा और गंभीर रहे। झारखंड के खिलाड़ी तो अंतरराष्ट्री स्तर पर भारत के परचम लहरा चुके हैं,मुझे आशा है भविष्य में और बेहतर कर सकेंगे। सबों को सफलता की अग्रिम बधाई,शुभकामनाएं जोहार!
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment