पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 ऑल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन पलामू के अध्यक्ष सह लायंस मेम्बर ऋषिकेश दुबे ने गुरबीर सिंह को सर्वसहमति से लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर का अध्यक्ष मनोनीत होने पर अध्यक्ष गुरबीर सिंह सचिव प्रियंका आनंद एवं कोषाध्यक्ष रोहित जैन को बधाई देते हुए कहा कि गुरबीर सिंह जी सहज,शांत, सौम्य और सेवा के लिए समर्पित व्यक्ति हैं उनके सहयोगी पदाधिकारी भी कर्मठ और सेवाधर्मी हैं श्री सिंह के नेतृत्व में क्लब सेवा के क्षेत्र में एक नया आयाम गढ़ेगी। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर कम समय में सेवा के क्षेत्र में डॉ प्रवीण सिद्धार्थ के नेतृत्व अपना विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रही है गुरबीर सिंह उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सबसे सुयोग्य उतराधिकारी है जिस तरह डॉ प्रवीण के नेतृत्व में सैकड़ों क्लबों के बीच में मेदिनीनगर अपना अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है निश्चित रूप से गुरबीर सिंह के नेतृत्व में उसे और ऊंचाईयां मिलेगी और यह जोन का सेवा के क्षेत्र में अग्रणी क्लब के रूप में स्थापित होगा। Editor-I...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
आज कल सोसल मीडिया का उपयोग जहां टाईम पास और लोगों को ट्रोल करने के लिए किया जाता है वहीं ह्वाट्सएप ग्रुप हिंदुत्व ने एक नई पहल की शुरुआत की है ग्रुप में शहर के नावा हाता स्थिति सेवा बस्ती के संजय राम की पुत्री मुस्कान की शादी में हो रहे आर्थिक तंगी की सूचना कुमार गौरव जी के माध्यम से मिली जिसके बाद ग्रुप एडमिन ऋषिकेश दुबे ने ग्रुप सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया जिसमें ग्रुप सदस्य और रांची के चिकित्सक डॉ रविकांत चतुर्वेदी , मुकेश चौबे एवं विकास दुबे (कीर्तो) ने आगे बढ़कर सक्रियता दिखाया जिसके परिणामस्वरूप स्वरूप ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर 21000 हजार की सम्मान जनक राशि संग्रहित कर परिवार को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया और उस परिवार के घर जाकर ऋषिकेश दुबे कुमार गौरव एवं नित्यानंद मिश्रा ने संग्रहित सहयोग राशि जरूरतमंद परिवार को समर्पित कर दिया। ऋषिकेश दुबे ने बताया की इस ग्रुप की स्थापना उन्होंने 2014 में सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण और परस्पर सहयोग के उद्देश्य से किया था जिसमें स्थानीय शहर डाल्टनगंज के अलावा गांव से लेकर गढ़वा,लातेहार और रांची के भी सदस्य हैं सभी सदस्य इस बात पर एकमत हैं कि सोसल मीडिया पर बड़ी बड़ी बातों के बजाय छोटे छोटे प्रयासो से भी समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है सभी सदस्यों ने आगे भी सामाजिक दायित्व के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और उनमें अपनेपन का अहसास दिलाने के लिए हर संभव प्रयास की बात कहीं
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment