पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 ऑल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन पलामू के अध्यक्ष सह लायंस मेम्बर ऋषिकेश दुबे ने गुरबीर सिंह को सर्वसहमति से लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर का अध्यक्ष मनोनीत होने पर अध्यक्ष गुरबीर सिंह सचिव प्रियंका आनंद एवं कोषाध्यक्ष रोहित जैन को बधाई देते हुए कहा कि गुरबीर सिंह जी सहज,शांत, सौम्य और सेवा के लिए समर्पित व्यक्ति हैं उनके सहयोगी पदाधिकारी भी कर्मठ और सेवाधर्मी हैं श्री सिंह के नेतृत्व में क्लब सेवा के क्षेत्र में एक नया आयाम गढ़ेगी। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर कम समय में सेवा के क्षेत्र में डॉ प्रवीण सिद्धार्थ के नेतृत्व अपना विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रही है गुरबीर सिंह उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सबसे सुयोग्य उतराधिकारी है जिस तरह डॉ प्रवीण के नेतृत्व में सैकड़ों क्लबों के बीच में मेदिनीनगर अपना अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है निश्चित रूप से गुरबीर सिंह के नेतृत्व में उसे और ऊंचाईयां मिलेगी और यह जोन का सेवा के क्षेत्र में अग्रणी क्लब के रूप में स्थापित होगा। Editor-I...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
Giridih: सरिया बगोदर एसडीएम ने देह व्यापार रैकेट की सूचना के आधार पर गिरिडीह के सरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। जहां से चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के- लड़कियों के ये जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी सरिया के आसपास के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि सरिया में एरीना गेस्ट हाउस है, जहां गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा आमतौर पर इस तरह का धंधा चलाया जाता है और मोटी रकम वसूली जाती है। इस छापेमारी के बाद सरिया के कई रेस्टोरेंट, होटल और गेस्ट हाउस की जांच की जा रही है, वहीं रेस्टोरेंट, होटल और गेस्ट हाउस के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उनके परिजनों को बुलाया जा रहा है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment