पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्वंय सहायता समूह की दिदियो के द्वारा मनाया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाटन के नावाखास पंचायत भवन में ग्रामीण विभाग विभाग झारखंड सरकार के अन्तर्गत झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्वंय सहायता समूह की दिदियो के द्वारा मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नावाखास पंचायत मुखिया सरिता देवी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि सरिता देवी ने अपने संबोधन में कहा की स्त्री ही सृष्टि के प्रतिक हैं जिसे समाज में प्रेम और प्रसंशा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओ ने भी सरकार की बेटी पढाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम की सराहना की। मंच का संचालन सीएलएफ के अध्यक्ष उर्मिला देवी ने की। विज्ञापन
मौके पर विशेष पासवान, मुखिया टीपी मेहता,पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, मुखिया सुरेंद्र माझी, ग्रामीण बैंक मैनेजर नवाजयपुर, जेएसपीएल बीपीओ प्रमोद कुमार, सीसी अजित सिंह, डीईओ चंद्र प्रकाश तिवारी, आई पी आर पी बिन्दु देवी एवं समूह की महिला सदस्य उपस्थित थी।
Comments
Post a Comment