पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - डालटनगंज शहर में कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह गिरोह के द्वारा प्रतिद्वंदी अपराधी कुणाल सिंह का वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,इस घटना में संलिप्त अपराधी डब्लू सिंह का छोटा भाई गौरव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,अपराधी गौरव सिंह अपने भाई डब्लू सिंह का कैश मैनेजर का काम करता है,अपराधी कुणाल सिंह की हत्या के बाद से गौरव सिंह फिरार चल रहा था , घर आने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है,एसडीपीओ के विजय शंकर , शहर थाना प्रभारी अरुण महथा के नेतृत्व में टीम गठित कर गौरव सिंह को गिरफ्तार किया गया ,मेदिनीनगर शहर थाना से हुई गिरफ्तारी ,एसडीपीओं के विजय शंकर ने मामले की दी जानकारी ।
Comments
Post a Comment