पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.इसी क्रम में समाहरणालय के सभा कक्ष में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी व भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती मेनका द्वारा जिलेवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गयी.विज्ञापन
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले कि कोई भी महिला आगे बढ़ सकती है.सभी महिलाओं में खुद का परचम लहराने की छमता है.उपायुक्त श्री रंजन ने सभी महिलाओं से बच्चियों को पढ़ाने में विशेष ध्यान देने पर बल दिया ताकि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सके.उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी भ्रूण हत्या होना समझ से परे हैं.उन्होंने सभी से भ्रूण हत्या रोकने में अपनी सहभागिता निभाने एवं दूसरे लोगों को जागरुक करने की बात कही.उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की अभिन्न अंग है.उन्होंने सभी को अपनी ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी.
इसी तरह अपने संबोधन के दौरान उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो पर विस्तार से बात रखी.उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी कई महिलाएं पीने का पानी हेतु कई किलोमीटर दूर जाती है इसे बदलने की आवश्यकता है जो सबकी सहभागिता से ही संभव है.उन्होंने कहा कि बदलाव अपने घर से ही आता है साथ ही उन्होंने सभी महिला कर्मियों एवं अन्य महिलाओं से अपनी बात बेझिझक रखने की बात कही.उन्होंने कहा कि वर्तमान के बदलते दौर में महिलाओं की भूमिका भी बदल रही है.अब महिलाएं अपने घर तक सीमित नहीं है,बल्कि उसके साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है.उन्होंने सभी महिलाओं को अन्य महिलाओं का हमेशा सहयोग करने की बात कही.
वहीं नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या को रोकने में महिलाओं की अहम भूमिका है साथ ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भी महिलाओं का अहम योगदान है.भ्रूण हत्या को रोकने के संबंध में उन्होंने कविता भी सुनायी व सभी से भ्रूण हत्या को रोकने में अपनी सहभागिता निभाने की बात कही.इसी तरह अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी अपनी बातें रखीं.
मौके पर जिले की सभी महिला कर्मी समेत बड़ी संख्या में अन्य कर्मी उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment