पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के सोहदाग पंचायत स्थित मध्य विद्यालय राजदिरिया के प्रांगण में रविवार को नवयुवक कीर्तन मंडली के तत्वधान में विराट होली मिलन समारोह का आयोजन शिक्षक दामोदर चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर चंद उर्फ मुन्ना बाबू ,प्रखंड प्रमुख रविंद्र पासवान विधायक प्रतिनिधि राम रेखा चंद्रवंशी अशोक चौहान मुख्य रूप से मौजूद थे।विज्ञापन
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर चंद सागर उर्फ मुन्ना बाबू ने कहा कि भारत की सभ्यता व संस्कृति आज भी बरकरार है। डिजिटल युग में भी पुरानी संस्कृति के माध्यम से होली त्योहार भारत की पहचान दिलाती है ।होली आप सभी प्रखंडवासी आपसी भाईचारे सादगी के साथ मनाए हमारी यही शुभकामना है।
समारोह के दौरान कलाकार अरुण विश्वकर्मा उर्फ झारखंड खतरनाक द्वारा एक से एक होली गीत व सरस्वती वंदना से प्रारंभ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उक्त मौके पर अशोक चौहान ,संजय यादव, निर्मल यादव, श्रवन चौधरी ,विजय चौधरी , प्रसादी साव ,धनंजय यादव ,सकेन्दर चौधरी सहित सैकड़ों लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
Comments
Post a Comment