पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने होली पर्व के लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताया कि हमारे सदर थाना क्षेत्र में कोई भी त्यौहार के दौरान हुड़दंग नहीं करें नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने अभी बताया कि होली पर आपसी भाईचारा का प्रतीक करता है इस त्यौहार को हम लोग खुशी खुशी मिलजुल कर मनाए हैं एक दूसरे को लाल गुलाल लगाकर त्यौहार को बहुत शांति पूर्ण ढंग से मनाएं और भोले की शराब पीकर वाहन ना चलाएं और ना ही शराब पीकर किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें ऐसे करने पर पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और होली त्यौहार में किसी भी तरह का आतिशबाजी से बचे यहां सदर थाना क्षेत्र में गस्ती कर पुलिस से निगरानी कराई जाएगी हर एक चौक चौराहों पर पुलिस की नजर होगी ऐसे में सतर्क रहें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाएं.
Comments
Post a Comment