Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दुग्ध क्रांति की दिशा में आत्मनिर्भर होगा पलामू

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
25 हजार से अधिक किसानों को होगा फायदा

स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन, अथर्व्यवस्था होगा मजबूत

मेधा के नाम से दूध, दही, लस्सी व घी की होगी पैकेजिंग

करीब 28 करोड़ की लागत से पलामू के गणके में स्थापित हुआ है मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, ट्रायल अंतिम चरण में

दुग्ध क्रांति की दिशा में झारखंड सरकार कदम बढ़ा दिया है। सरकार के इस प्रयास का सीधा फायदा किसान व जनसामान्य को मिलनेवाला है। विशेषकर पलामू के पशुपालक किसानों को इसका फायदा होगा। यह फायदा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की शुरूआत से होगी। पलामू में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित की जा चुकी है। प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के समीप गणके गांव में करीब 28 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट का वाटर ट्रायल पूर्ण कर लिया गया है। अब दूध का प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग का ट्रायल होगा। ट्रायल के दौरान प्लांट से बने दूध एवं अन्य उत्पाद की गुणवत्ता जांच एवं अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात विधिवत उद्घाटन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इसके बाद मेधा के नाम से उत्पाद को बाजार में उतारा जायेगा।विज्ञापन
 
मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट आने वाले समय में युवाओं के साथ-साथ पशुपालक किसान भाईयों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा। उन्हें रोजगार से जोड़ेगा। इससे डेयरी विकास और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जिले के स्थानीय किसान दूध के व्यवसाय से सीधे जुड़कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकेंगे।
 
सरकार एवं स्थानीय पलामू जिला प्रशासन दूध कारोबार को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। पलामू सहित राज्य में दूध के कारोबार की अच्छी संभावना देखी जा रही है। किसानों द्वारा पशुपालन कर दूध का कारोबार भी किया जाता है, लेकिन उसकी सप्लाई संगठित क्षेत्र में नहीं हो पाने से उन्हें इसका उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। साथ ही नियमित रूप से दूध की सप्लाई भी नहीं हो पाती है। प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने से किसानों में विश्वास जागृत होगा कि उनके पशु का दूध उचित दाम पर सालोंभर बिक्री हो सकेगी। ऐसे में किसान पशुपालन की दिशा में बेहतर कार्य करेंगे। इससे पलामू की अथर्व्यवस्था मजबूत होगी और किसान भी आत्मनिर्भर हो सकेंगे। रोजगार की तलाश में उन्हें दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। प्लांट से लेकर पशुपालन में युवाओं एवं किसान भाईयों को अपने ही गांव-शहर में ही रोजगार मिल पायेगा।

25 हजार से अधिक किसानों को होगा फायदा:

मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना से पलामू के 25 हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ होगा। स्थानीय को रोजगार के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की आर्थिक दशा सुधरेगी। प्रोसेसिंग प्लांट के लिए पशुपालक किसानों की दूध की खरीद की जायेगी। इसका उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। 

पलामू में संचालित है 62 दूध संग्रह केन्द्र

वतर्मान समय की बात करें तो पलामू में 62 दूध संग्रहण केन्द्र बनाये गये हैं। इससे 230 गांव जुड़े हैं।  दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए 46 संग्रहण केन्द्रों पर जांच की भी सुविधा उपलब्ध है, जिन केन्द्रों पर जांच की सुविधा नहीं है, वहां के दूध का नमुना संग्रह कर समीपवर्ती केन्द्र पर भेजकर जांच कराई जाती है और किसानों को उसका उचित मूल्य का भुगतान होता है। 

दूध संग्रहण केन्द्र से संग्रहित दूध को ठंडा करने हेतु 9 बल्क मिल्क कूलर भी स्थापित हैं। यहां पर संग्रहित दूध को ठंडा कर प्रोसेसिंग हेतु पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत लातेहार जिले में स्थापित प्रोसेसिंग प्लांट एवं रांची के प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जाता है। 

मेधा डेयरी प्लांट के नाम से संचालित होगा प्लांट, तकनीक है लैस है पूरा प्लांट:

राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड के तकनीकी सहयोग से स्थापित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट 'मेधा डेयरी प्लांट, पलामू' के नाम से संचालित होगा।  संचालन झारखंड मिल्क फेडरेशन द्वारा किया जायेगा। प्लांट तकनीक से लैस है। 20-20 हजार कीलो लीटर के दो मिल्क सायलो (टैंक) लगे हैं, जिसमें आये दूध का प्रोसेसिंग होगा। वहीं 5 हजार लीटर क्षमता की पास्तुराइजर लगे हैं, जो दूध में व्याप्त वैक्टिरियां को नष्ट करने का कार्य करेगा। वहीं 5 हजार लीटर क्षमता की क्रीम सैपरेटर लगे हैं, जिसके माध्यम से दूध के क्रीम को अलग किया जायेगा। वहीं 5 हजार लीटर क्षमता की होमोनाइजर लगे हैं। यहां से संतुलित दूध निकलेगा। सैपरेटर एवं होमोनाइजर के माध्यम से दूध की गुणवत्ता का विकास होगा। इसके अलावा अमोनिया रेफ्रिजरेटर प्लांट लगे हैं, जिसके माध्यम से दूध को ठंडा किया जायेगा। इसके अलावा दो हजार किलोग्राम प्रति घंटा क्षमता की दो ब्वाॅयलर लगे हैं। इससे दूध को गर्म करने की व्यवस्था की गयी है। दूध को 80 डिग्री तापमान पर गर्म करने का प्रावधान है, इसके बाद 4 डिग्री तापमान पर उसे ठंडा किया जाता है, ताकि दूध के बैक्ट्रिया को समाप्त किया जा सके।

बिजली की व्यवस्था:

प्लांट संचालन के लिए प्लांट परिसर में ही सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें 630 केबीए का ट्रासफाॅमर्र लगे हैं। वहीं सर्वो स्टेप्लाइजर लगा है, जिससे लो लो-वोल्टेज की समस्या नहीं आएगी और प्लांट का निर्वाध रूप से बिजली मिलेगी और उसका संचालन सही से हो सकेगा। बिजली कट की समस्या से निपटने के लिए 320 केवीए डीजी जेनरेटर लगे हैं, ताकि बैकअप पावर लिया जा सके।
 
फायर फाइटिंग एवं ईटीपी की व्यवस्था:

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साइट इंचार्ज प्रदीप लायक ने बताया कि आग आदि दुघर्टनाओं से निपटने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से फायर फाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं इफ्लेट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) की व्यवस्था की गई है। दूध प्रोसेसिंग प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट या पाइपलाइन की प्रतिदिन सफाई के बाद निकले पानी को ईटीपी के माध्यम से शुद्ध किया जायेगा। इसके बाद इस शुद्ध पानी का इस्तेमाल गाडेर्निंग के लिए किये जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लांट की शुरु होने से पलामू के लोगों को लाभ होगा। 

झारखंड में 7 हो जायेगी प्रोसेसिंग प्लांट की संख्या : एमडी

झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी सुधीर कुमार ने बताया कि पलामू में दूध प्रोसेसिंग प्लांट की शुरूआत से राज्य में प्रोसेसिंग प्लांट की संख्या 7 हो जायेगी। वतर्मान समय में चार प्लांट क्रियाशील हैं। इनमें पलामू प्रमंडल के लातेहार एवं राजधानी रांची सहित कोडरमा और देवघर शामिल हैं, जबकि पलामू में स्थापित प्लांट की ट्रायल अंतिम चरण में है। इसके अलावा देवघर के सारठ एवं साहिबगंज में भी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किये गये हैं। 

राज्य में दूध की आवश्यकता की होगी पूर्ति: आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कहा कि गौ पालन किसान की गतिविधि में शामिल है। किसान खेती भी करते हैं और विभिन्न प्रजाति के दुधारू पशुओं का पालन भी करते हैं। दुधारू पशुओं से किसान दूध का उत्पादन करते हैं। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में कई किसान हैं, गौ-पालन करते हैं। उनके दूध का सही बिक्री हो और सही जगह पर जाए और नियमित रूप से मूल्य का भुगतान हो, दूध बिक्री की समस्या नहीं हो, इसके लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास की जा रही है।  पलामू में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में दूध का प्रोसेसिंग होने से यहां के किसानों को फायदा होगा। वर्तमान में यहां दूध संग्रहण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कई संग्रहण केंद्रों पर दूध की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था भी है। 200 से अधिक गांवों के किसान इन संग्रहण केंद्रों से जुड़े हैं। पलामू में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की शुरुआत होने से यहां के किसानों को बहुत फायदा होगा। आने वाले समय में यहां के किसान खेती के साथ-साथ दुधारू पशुओं का पालन भी अधिक- से- अधिक संख्या में करेंगे। इससे दूध का उत्पादन होगा और राज्य में दूग्ध की आवश्यकता की पूर्ति होगी। आयुक्त ने पलामू के पशुपालक किसान भाइयों से अपील किया कि किसान गौ-पालन पर ध्यान दें। इससे उन्हें अतिरिक्त लाभ होगगा। इससे आर्थिक दशा में सुधार होगी और वे आगे बढ़ पाएंगे।
 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...