पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मनिका प्रखंड के नामुदाग कब्रिस्तान के पास मंगलवार को रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मनिका प्रखंड के नामुदाग कब्रिस्तान के पास मंगलवार को रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ आकाश ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। तीनों घायल सतबरवा थाना क्षेत्र के करमा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। तीनों एक बाइक पर सवार होकर के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने कपड़े की दुकान जा रहे थे।विज्ञापन
तभी नामुदाग के पास घटना घटी। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया। थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने एसआई प्रदीप कुमार राय, एएसआई सुरेश सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। मौके पर पुलिस ने ट्रक को किनारे किया। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क के बीचो बीच आ गई थी जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने आवागमन बहाल कर दिया है
Comments
Post a Comment