पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड के पलामू में सनसनीखेज मामला सामने आया है।आरोप है कि चंदेश्वर पासवान के साथ फरार महिला के पति मुकेश मेहता को दो लोगो ने फांसी पर लटकाकर मारने का किया प्रयास। मामला जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव का है। मुकेश मेहता नाम के व्यक्ति को अपने हक की आवाज उठाने के बदले तालिबानी तरीके से सजा देने की कोशिश की गई है।अरोप गांव के ही रहने वाले रवि पासवान एवं शशि पासवान दोनो सगे भाई पर लगा है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष अपने दिए गए बयान में कहा है की चंदेश्वर पासवान नाम का व्यक्ति जो उसके पडोस में ही दुकान चलाता है करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी इन्दु देवी को लेकर फरार हो गया। इसका विरोध करने पर चंदेश्वर पासवान के दोनो बेटो ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया। न्याय की मांग करने के बदले यह सजा दी गई। ऐन मौके पर पीड़ित की दस वर्षीय बेटी ने फंदे से झुलते हुए देखकर आसपास के लोगो आवाज लगाई। उसके बाद गंभीर रूप स्थिति में युवक को इलाज के लिए ग्रामीणो के द्वारा सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार की सुबह करीब छः बजे की है।
मुकेश के 10 वर्षीय बेटी निशा ने बताया की सुबह में दो व्यक्ति घर में आये थे। इस दौरान वह अपने छोटे भाई को बाहर देखने चली गई। वापस कमरे लौटी तो देखा की पिता फांसी से लटके हुए हैं। इसके बाद शोर मचाना शुरू किया। मुकेश ने पुलिस को बताया की रवि और शशि उसे फांसी पर लटकाया था। पत्नी के साथ इन दोनो युवको के पिता चंदेश्वर पासवान का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले चंदेश्वर उसके पत्नी को लेकर फरार हो गया। महिला अपने तीन छोटे बच्चो को छोड़कर कर अधेड उम्र के साथ चली गई। घटना का विरोध करने पर दोनो परिवारो के साथ विवाद शुरू हो गया। चंदेश्वर अपने गाड़ी मुकेश के दरवाजे पर खड़ा करते थे, शनिवार को मुकेश ने उसकी गाड़ी को अपने घर के पास से हटवा दिया था जिसके बाद दोनो बेटो ने मुकेश को मारने की धमकी दी थी।इसी बीच रविवार की सुबह आरोपी के दोनो बेटे घर पहुँचे।बातचीत करने के बाद मामले को खत्म करने के लिए महिला के पति को ही मारने की कोशिश की। जबरन युवक को फंदे पर लटका दिया गया। जिससे मामला आत्महत्या में तब्दील हो जाए। बेटी के आचानक पहूँच जाने से पिता की जान बच गई। बेटी के शोर सुनकर एकत्र हुए लोगो ने फंदे से उतारा। जहां गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती करवाया गया। पुलिस आरोपी के तालाश में जुट गई है।
इधर करीब ग्यारह बजे फरार महिला अपने घर पाल्हे पहुँची तो आक्रोशित ग्रामीणो ने उसे बंधक बनाकर पाटन पुलिस को खबर किया। जब पाटन थाना के प्रभारी प्रकाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुँचे तो वहां एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस बल को भी बंधक बना लिया और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए एवं ग्रामीणो ने प्रशासन से मांग करने लगे की आरोपी चंदेश्वर पासवान इस महिला से सादी करे। आरोपित महिला ने बताई की कल चंदेश्वर पासवान एवं पंचायत के मुखिया ने उसे उसके मायके छोड़कर भाग गए थे जहाँ से महिला के मायके वालो ने उसे वहां से उसे भगा दिया था। उसके बाद महिला रविवार को पाल्हे अपने घर पहुंची। महिला को पुलिस अपने साथ ले जाना जाह रही थी तो ग्रामीणो ने पुलिस को बंधक बनाकर आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिर पडवा थाना और पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार के आरोपियो को 28 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने पर करीब शाम सात बजे पुलिस के साथ महिला को ले जाने दिया गया।
Comments
Post a Comment