पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
सर्च अभियान जारी है
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के तुरकुन गाँव के जंगल में पुलिस की नक्सली रंजन जी के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन के संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है,पुलिस को सूचना मिली कि TSPC नक्सली संगठन के कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर रंजन जी के दस्ते के लगभग 15 -18 हथियार बन्द नक्सली जंगल मे हैं, जिसकी सूचना पाकर पुलिस और सीआरपीएफ 134 के जवानो ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी जिसमे लगभग पुलिस की ओर से 18 राउंड फायरिंग हुई वही नक्सलियो के द्वारा 60 राउंड फायरिंग की गई,वही इस जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली पुलिस की गोली से घायल भी हुआ,लेकिन वह फरार हो गया,मुठभेड़ के दौरान दो सदस्य सुरेंद्र भुइयां और अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया, अभी भी तुरकुन के जंगलों में पुलिस जवानों के द्वारा सर्च अभियान चलाई जा रही है,मुठभेड़ के दौरान नक्सलियो के पास से AK47 रायफल के एक मैगजीन,AK47 का 7 जिला गोली,AK47 का 3 बुलेट,AK47 का 3 खोखा,SLR रायफल का 3 खोखा,वर्दी, पिठू,बैग, खाने पीने की वस्तुएं,नक्सली पर्चा, मोबाइल फोन,पावर बैंक, ऊनी कम्बल समेत कई समानों को किया गया बरामद,मामले की जानकारी पलामू एसपी चंदन सिन्हा, सीआरपीएफ कमांडेंट सुदेश कुमार , सीआरपीएफ 2 yc अंशु मलिक ने प्रेसवार्ता कर दी।विज्ञापन
Comments
Post a Comment