पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
हुसैनाबाद प्रखंड के टिकरपर महुअरी स्थित सहभागी शिक्षण केन्द्र के प्रांगण में एलआईसी एचएफएल के सहयोग से हृदय परियोजना के अंतर्गत बड़े हर्षोल्लास के साथ महिला सम्मेलन बनाया गया। महिला सम्मेलन कार्यक्रम में लगभग 1000 से ज्यादा महिला एवं किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन करते हुए किया गया, जिसका संचालन सहभागी शिक्षण केन्द्र के संस्थापक निर्देशक अशोक सिंह के सहयोग से शकुन्तला, नौशाबा एवं लीलावती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति जिंदाबाद, हम सब एक है, महिलाओ ने ठाना है, चूल्हे से चौपाल तक जाना है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तू नारी है तू शक्ति है के नारे गूंज उठे एवं सहभागी शिक्षण ट्रस्ट द्वारा संचालित बालवाड़ी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई एके सिंह डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रेखा सिंह, अर्चना सिंह, जपला टीचर मीना गुप्ता एवं पंचायत महिला प्रतिनिधि अनिता देवी, कुसुम देवी एवं महिला थाना इंचार्ज जपला से सुरबाला भृंगराज अपनी टीम के साथ उपस्थित हुई।विज्ञापन
मंच के माध्यम से प्रो. रेखा सिंह द्वारा बोला गया कि आज हम सब इस छोटी जगह में इकठ्ठा हुए है, ये सारा श्रेय सहभागी शिक्षण केन्द्र की टीम को दिया क्यो की इस जगह में महिला घर से बाहर निकलने की सोच भी नही सकती थी, लेकिन आज सहभागी शिक्षण केन्द्र द्वारा सघन प्रयास किया गया, जिससे ये जागरूकता आई और संस्था के सहयोग से अब हम सब हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और जागरूक हो रही है। आज महिला दिवस में सभी महिलाओं ने अपने अधिकार और मैं नारी हु, तो सृष्टि का आधार है और हम इसी तरह से अपनी आवाज को ऐसे ही बुलंद करते रहेंगे। कर्यक्रम को सफल बनाने में हमारे विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह,मिथलेश सिंह, मिलेट्री रिटायर्ड जगत नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह एवं कृष्णकुमार गुप्ता, आरती, सरिता, अंकित, साकेत, अमित,कंचन, नामिता, कलीम, सरोज, यशवन्त, नुरीसुबा, वीरेंद्र, प्रकाश, सोहन, दिलीप, संजीव एवं ग्राम की महिलाओं का अहम योगदान रहा।
Comments
Post a Comment