पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन थाना के चहारदिवारी से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरो ने चुरा ली सोलर प्लेट। जानकारी के अनुसार पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार साल पहले लगे कुल 60 बड़ा सोलर प्लेट में से सिर्फ 01 प्लेट को चोरो ने बुधवार की रात्री में चोरी कर ले गए।बीपीएम शशिकांत कुमार के द्वारा जानकारी दी गई की इस संबंध में पाटन थाना में अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है, जीसका छानबीन चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियो का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी का होना आवश्यक है जिससे सुरक्षा संबंधित निगरानी किया जा सके।विज्ञापन
Comments
Post a Comment