पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत स्थित शिवपहाडी गुफा के प्रवेश द्वार तक सीढ़ी ढलाई को लेकर मेटल बिछाने का कार्य गुरुवार को श्रमदान से पूर्ण हुआ।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत स्थित शिवपहाडी गुफा के प्रवेश द्वार तक सीढ़ी ढलाई को लेकर मेटल बिछाने का कार्य गुरुवार को श्रमदान से पूर्ण हुआ। शिवपहाडी गुफा के प्रवेश द्वार तक शिवभक्तों को कंकड़ भरी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, जिसे शिवपहाडी मेला समिति के सदस्यों ने हल करने का बेड़ा उठाया एवं दर्जनों की संख्या में मानव श्रृंखला का रूप अख्तियार कर नीचे से लगभग 200 फिट ऊपर तक मेटल बिछाने का कार्य गुरुवार को पूर्ण कर लिया गया। उक्त कार्य को लेकर स्वच्छा से नजदीक के युवाओं ने श्रम दान की बदौलत कार्य को अंजाम दिया। शिवपहाडी मेला समिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह से सीढ़ी ढलाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिसमे स्वेच्छा से दर्जनों युवा श्रमदान देंगे।विज्ञापन
बता दें कि उक्त गुफा में 100 से 150 फिट तक नीचे संकरी एवं गलीनुमा रास्तो से उतरा जा सकता है। शिवलिंग के समीप दर्जनों लोग बैठ भजन कीर्तन कर सकते है वहीं आश्चर्यजनक बात यह है, कि काशी करवट नामक जगह पर सूर्य की सीधी रौशनी आती है, जो शिवभक्तों की कौतूहलता बढ़ाती है। मेला समिति सदस्यों ने इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को लेकर पर्यटन विभाग को कई बार पत्र लिखा किन्तु उक्त गुफा आज भी उदासीनता का दंश झेल रहा है।
Comments
Post a Comment