पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कल भारत सरकार के वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया गया l सभी प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार व्यक्त किए इसी कड़ी में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन , माटी कला बोर्ड झारखण्ड के सदस्य , सह मेदिनीनगर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर श्री अविनाश देव ने कहा कि यह बजट आम लोगों के हित में नही है l उम्मीद के अनुरूप बजट के न होने से गरीबों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा l आम जनमानस को बजट से ढेरों उम्मीदें होती है इसलिए इसे सरल सहज बनाना चाहिए था तब जाकर यह बजट आम लोगों के हित में होता lविज्ञापन
मध्यमवर्गीय परिवारों को स्वास्थ्य ,शिक्षा रोजगार, आदि क्षेत्रों में बेहतर सुविधा की आवश्यकता होती है परंतु इस बजट में सोना, चांदी के दाम कम करके यह सिद्ध कर दिया कि यह कारपोरेट घरानों के हित में है जहां उन्हें व्यापार के लिऐ सस्ते कच्चे माल और टैक्स सम्बंधी अनेक रियायते प्रदान की गई है l कोरोना के कारण धराशाई शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सार्थक पहल न करना, साथ ही साथ अनियंत्रित महंगाई को कम करने हेतु बेहतर कार्य योजना को बजट में शामिल न करना देश हित के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है l
Comments
Post a Comment