पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 4 फरवरी 2022 को संत मरियम स्कूल के प्रांगण में " कोविड-19 से बच्चों के पढ़ाई में गिरावट के बीच शिक्षकों की चुनौतियां अभिभवकों की जिम्मेवारी और भविष्य का एजेंडा" विषय पर शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया l अपने संबोधन में स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि लंबे समय बाद बच्चे स्कूल आ रहे हैं हमें उनकी मानसिकता को समझ कर, बेहतर संयोजन स्थापित करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है l लंबे समय से बच्चे हमसे दूर है , ऐसे में स्वाभाविक है कि उनके मन में अनेक प्रकार के प्रश्न होंगे , उनकी कार्यशैली पहले की भांति नहीं मिलेगी परंतु इन सभी व्यवधानों के बीच हम सभी को उनके लिए सकारात्मक भाव रखते हुए सहनशीलता के साथ दुगुनी ऊर्जा से उन्हें मुख्य पटरी पर लाने का हर संभव प्रयास करना है l सभी शिक्षकों में यह काबिलियत भी है बस इसे बच्चो के बीच लागू करने की आवश्यकता है l विज्ञापन
स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि आज के संगोष्ठी का उद्देश्य यह है कि स्कूल खुलने से पूर्व हम सभी आने वाली चुनौतियों पर बेहतर मंथन करे ताकि हम उसका आसानी से हल कर हल निकालने पर बल दे सके l
उप प्रधानाचार्य एस बी शाह ने कहा कि सभी शिक्षकों में अलग-अलग गुण होते हैं , हम सभी को अपने अंदर की क्वालिटी को पहचान कर स्कूल के सभी बच्चों में उसे लागू करने की आवश्यकता है तभी स्कूल का बेहतर सर्वांगीण विकास हो सकता है l
आज के संगोष्ठी को सफल बनाने में प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, एसबी साहा, अचला सिंह , एन एन मिश्रा, सुधांशु सर निवेदिता कुमारी, रौशन राज, गौरव तिवारी, सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
Comments
Post a Comment