पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संबोधन को सुनते हुए
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी आज आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष श्री विजय नंद पाठक जी की अध्यक्षता में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनते हुए।
इस मौके पर भाजपा पलामू के वरिष्ठ नेता एवं सम्मानित कार्यकर्ता भी मौजूद थे।विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था' पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । भारतीय जनता पार्टी पलामू के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पलामू में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री ने बजट को आम जन के अनुकूल और प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि सौ साल की भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने संबोधन में कहा कि यह बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022-23 का बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी।
मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि कहा कि जिला स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सहित अन्य नेता जिले के पार्टी कार्यालयों में आज प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में पांच और छह फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सांसद उपरोक्त तारीखों को अपने संसदीय क्षेत्रों में उपस्थित नहीं रह सकेंगे वे 12 और 13 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे
Comments
Post a Comment