पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
चियांकी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्कोर्पियो और पल्सर में मंगलवार को जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी और स्थानीय राहगीरों की मदद से मेदिनीनगर स्थित MMCH अस्पताल भेजा गया। वही युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल की गयी (स्पीड) अधिक तेज होने की वजह से यह घटना घटी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवक सुआ गांव का रहनेवाला है और युवक का नाम सोनू है।
Comments
Post a Comment