पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जनवरी माह में आवास पूर्ण कराने में पलामू पूरे राज्य में अव्वल
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मनरेगा राशि की अनियमितता करने वालों से 46 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर हैं.जिले में लंबित आवासों को पूर्ण कराने को लेकर डीडीसी द्वारा कभी गूगल मिट तो कभी क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है.डीडीसी की सक्रियता के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं जिसका असर ये हुआ है कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण करने के मामलें में पलामू पूरे राज्य में अव्वल रहा है.जनवरी माह में जिले में 2007 इकाई आवास पूर्ण कराया गया है,जो राज्य में सबसे अधिक है.विज्ञापन
31 मार्च तक लंबित आवासों को पूर्ण करने के निर्देश
वित्तीय वर्ष 2016-21 अंतर्गत जिले में 113711 आवास स्वीकृत किया,जिसके विरुद्ध 92533 आवास पूर्ण कराया जा चुका है.शेष 21178 आवास में कार्य प्रगति पर है.इसे लेकर डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आगामी 31 मार्च तक लंबित सभी आवासों को पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया है.वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवास प्लस के तहत पलामू जिला को प्राप्त लक्ष्य 46531 के विरुद्ध 41974 आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है तथा 39901 को प्रथम क़िस्त एवं 4925 लाभुकों का द्वितीय किस्त का भुगतान भी कर दिया गया है.जनवरी माह 2022 में आवास पूर्णता के पश्चात लंबित अंतिम क़िस्त का भुगतान 13454 लाभुकों के बीच कर दिया गया है.
आवास से संबंधित शिकायतों को ले शिकायत निवारण कोषांग है क्रियाशील
उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज की ओर से आमजनों के आवास से संबंधित शिकायत का त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर पर आवास शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया है.कोषांग में शिकायत पंजी तैयार की गयी है जिसमें प्राप्त शिकायत की विस्तृत विवरणी दर्ज की जाती है एवं कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राप्त शिकायत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया जा रहा है.उप विकास आयुक्त द्वारा समय-समय पर कोषांग की समीक्षा की जाती है.
मनरेगा राशि की अनियमितता करने वालों से 46 लाख रुपये की होगी वसूली
जिले में संचालित मनरेगा कार्य में अनियमितता करने वालों के खिलाफ डीडीसी मेघा भारद्वाज ने बड़ी कार्रवाई की है.उन्होंने सभी प्रखंडों में मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में योजनाओं में कार्य से अधिक निकासी एवं अनियमितता की पुष्टि पाये जाने पर संबंधित मेट,ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव,मुखिया व कनीय अभियंता से कुल 46,91,961 रुपये की वसूली की गयी है.
Comments
Post a Comment