पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय के लाइन होटल समिप एनएच 98 मुख्य मार्ग पर मेदनीनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार बिहार राज्य के गया जिला निवासी अनिल कुमार उम्र लगभग45 वर्ष शुक्रवार के लगभग 10:00 बजे रात्रि में खड़ा ट्रैक्टर वाहन में टक्कर मार दी ।जहां बुरी तरह अनिल कुमार घायल हो गया ।नावा बाजार थाना सूचना पाकर थाना प्रभारी दीपक कुमार दास, पीएसआई नंदकिशोर दास ,कुणाल रजा ,बसंत कुमार, एएसआई प्रदुमन पासवान सुनील कुमार पुलिस सहस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर युवक अनिल कुमार को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा ।विज्ञापन
जहां हॉस्पिटल पहुंचते ही चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दी गई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पेशे से इंजीनियर था जो पलामू जिला में वाहन पार्ट्स का काम करता था। वाह गया से मोटर पार्ट्स पहुंचाने मेदनीनगर बराबर जाता था ।इसी बीच शुक्रवार को रात्रि अपने घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुई। बैग में कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दिया गया जहां मेदनीनगर परिजन पहुंचकर पोस्टमास्टम कराकर शव को अपने पैतृक आवास गया शनिवार को ले गए।
फोटो-मृतक अनिल कुमार का शव
Comments
Post a Comment