पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शिरोमणि गुरु रविदास की 645 वीं जजयंती पर पाटन प्रखंड के इमली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अंबेडकर क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटन छतरपुर विधानसभा के युवा समाज सेवी राहिल राज उर्फ प्रकाश राम थे । उन्होंन संत गुरु रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । साथ ही दो गोला कार्यक्रम का फीता को जोड़ते हुए शुभारंभ किया । इस मौके पर उनहा . ने कहा कि जिस तरह से हमलोग जयंती समारोह मना रहे हैं उसी तरह हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र की जानकारी भी होनी बहुत जरूरी है । संत रविदास ने जो सामाजिक लड़ाई को लड़ी है , इसी के चलते आज हमलोग उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं । आज हम लोगों अगर सामाजिक लड़ाई लड़नी है और अपना अधिक पाना है तो शिक्षा की ओर जाना बहुत ही जरूरी है । इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चों को कुछ दे या न दें , लेकिन उन्हें बेहतर शिक्षा जरूर दें । तभी हमारे समाज का विकास हो सकता है । उन्होंने कि आप लोग गांव में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराने का काम करें । इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजु कुमार , सचिव मनीष कुमार , कोषाध्यक्ष अजय कुमार , जय मंगल राम , भारतेंदु राम , अर्जुन राम , सुग्रीव राम , लालदेव राम , इंद्रलोक राम इमाम हुसैन के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment