पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत रबदा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण जनता ने उपायुक्त पलामू के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के० 242 वंचित लाभुकों का एसएस डाटा में नाम नहीं जोड़ने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
वहीं नावा बाजार प्रखंड कार्यालय के समक्ष 18 फरवरी 2022 को धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करने की बात बसपा पलामू जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कही ।विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रबदा पंचायत में ग्रामसभा के माध्यम से भूमिहीन योग्य लाभुक का चयन कर प्रखंड कार्यालय में सौंपा गया था जहां 242 लाभुक का नाम एस एस डाटा में नाम नहीं जुड़ा ।इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष प्रकट था जो पुनः वीडियो के अनुसार ग्राम सभा कर उच्च पदाधिकारी द्वारा सर्वेक्षण कर प्रखंड कार्यालय जिला कार्यालय को सुपुर्द किया गया था ।
लेकिन अभी तक सभी लाभुक आवास योजना से वंचित हैं तथा रबदा पंचायत में कुछ लोग का नाम आवास प्लस योजना में जिला से प्रकाशित की गई है जो अयोग्य लाभुक कह कर योजना से वंचित किया जा रहा है ।इन सभी पहलुओं पर पहल करते हुए आगामी 16 फरवरी तक निदान नहीं हुआ तो एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
उक्त मौके पर झारखंड जन संग्राम मोर्चा के युगल पाल, भाकपा माले नेता रविंद्र भुईयां, समाज सेवि मनदीप भूईया, अमित कुमार, नंदू चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
Comments
Post a Comment